ज़िंदगी में हर मोड़ पर तुम्हे दो रास्ते मिलेंगे, एक रास्ता कृष्ण की ओर जायेगा और दूसरा दुनिया की ओर, दुनिया की ओर जाने वाला रास्ता सुविधाओं से भरा होगा और कृष्ण की ओर जाने वाला रास्ता दुविधाओं से भरा होगा, दुनिया की ओर जाओगे तो शुरुआत में तो बहुत खुश और आनंदित रहोगे, लेकिन अंत में तुम्हारी हार होगी, और यदि कृष्ण की ओर जाओगे तो कठिनाइयों और ठोकरों को पार करते हुए यदि तुम एक कदम आगे बढ़ाओगे तो कृष्ण तुम्हारी ओर चार कदम आगे बढ़ाएंगे और फिर एक दिन ऐसा आएगा जब कृष्ण तुम्हें गले से लगा लेंगे और वो खुशी और आनंद सदा सदा के लिए तुम्हारे साथ रहेगा कभी खत्म नहीं होगा


