• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

अधिकारी जनगणना कार्य को प्राथमिकता दें – कलेक्‍टर जिला जनगणना समिति की बैठक में कलेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश कलेक्ट्रेट में जनगणना का प्रशिक्षण 17 फरवरी से जनगणना -2027 के तहत मकान सूचीकरण का कार्य 1 मई से होगा

by Manish Gautam Chiefeditor
February 16, 2026
in कटनी
0
अधिकारी जनगणना कार्य को प्राथमिकता दें – कलेक्‍टर  जिला जनगणना समिति की बैठक में कलेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश  कलेक्ट्रेट में जनगणना का प्रशिक्षण 17 फरवरी से  जनगणना -2027 के तहत मकान सूचीकरण का कार्य 1 मई से होगा
0
SHARES
49
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (16 फरवरी) – कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने अधिकारियों को निर्देशि‍त किया है कि जनगणना 2027 अपनी प्रबंधन दक्षता को सिद्ध करने और अपने अनुभवों को समृद्ध करने का श्रेष्ठ अवसर है। जनगणना कार्य को प्राथमिकता देते हुए अधिकारी अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्‍त करें यह निर्देश कलेक्‍टर ने सोमवार को जिला जनगणना समन्वय की बैठक में अधिकारियों को दिया इस दौरान जिला जनगणना अधिकारी के तौर पर अपर कलेक्‍टर नीलाम्‍बर मिश्रा मौजूद रहें।

          कलेक्‍टर श्री तिवारी ने कहा कि देश में पहली बार डिजिटल माध्यम से जनगणना होने जा रही है। इसके लिए आनलाइन प्‍लेटफॉर्म तैयार किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान सभी को इसकी विस्‍तृत जानकारी दी जाएगी।

ग्रमीण – चार्ज जनगणना अधिकारी, समस्त अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी, एक जनगणना लिपिक एवं ऑपरेटर्स को 17 फरवरी एवं 18 फरवरी तक  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा 19 फरवरी एवं 20 फरवरी को नगर निगम के नगर जनगणना अधिकारी, जोनल चार्ज अधिकारी, एक जनगणना लिपिक एवं ऑपरेटर (प्रत्येक नगरीय ,जोनल कार्यालय से) और नगरीय क्षेत्र,नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर परिषद के चार्ज जनगणना अधिकारी, एक लिपिक एवं ऑपरेटर को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

दो चरणों में होगी जनगणना*

          भारत की जनगणना विश्व का सबसे बड़ा प्रशासनिक कार्य हैI भारत में जनांकिकीय व आर्थिक आकड़ों का ग्राम एवं वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराने का एकमात्र स्रोत हैl आगामी जनगणना 2027 पूर्व की जनगणनाओं की भांति इस बार भी दो चरण में संपादित की जाएगी।

          इसी क्रम में कटनी जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य 1 मई से 30 मई  तक पूर्ण किया जायेगा। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य किया जायेगा। इसमें मकानों की स्थिति, सुविधाओं एवं परिसंपत्तियों का विवरण प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर एकत्रित किया जायेगाl

          जनसंख्या की गणना के दौरान प्रत्येक व्यक्ति की गणना की जाएगी। साथ ही, व्यक्तियों के सम्बन्ध में अन्य विभिन्न बिन्दुओं जैसे-आयु, लिंग, वैवाहिक स्थिति, धर्म, दिव्यांगता, मातृभाषा, साक्षरता, शैक्षणिक योग्यता, आर्थिक क्रियाकलाप, प्रवास, प्रजननता विवरण इत्यादि पर जानकारी एकत्रित की जाएगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
अग्निवीर भर्ती रैली में रीवा के 843 युवाओं का हुआ फिजिकल व  मेडिकल टेस्‍ट

अग्निवीर भर्ती रैली में रीवा के 843 युवाओं का हुआ फिजिकल व मेडिकल टेस्‍ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d