कटनी।केंद्रीय विद्यालय झिंझरी, कटनी में सत्र 2025-26 की विद्यालय प्रबंधन समिति (VMC) आखिरी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मनोनीत अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी (SDM, कटनी) की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक विकास, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण तथा आगामी सत्र की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों की समीक्षा की गई तथा आगामी सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 6 के संचालन के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पर विशेष विचार-विमर्श हुआ। विद्यालय भवन, कक्षाओं के फर्नीचर, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किए गए।
श्री चतुर्वेदी ने विद्यालय के समग्र विकास हेतु सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
बैठक में विद्यालय के प्राचार्य डॉ नवल किशोर पचौरी एवं सभी सम्मानित VMC सदस्यों की उपस्थिति रही। अंत में विद्यालय के निरंतर उन्नयन और छात्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया गया।
विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक एवं भौतिक स्थिति का ब्यौरा अमित कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया । मंच संचालन सुश्री मणिका विश्नोई, एवं धन्यवाद ज्ञापन श्रीमति मनीषा भगत द्वारा प्रस्तुत किया गया।


