उमरियापान:- ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरिया पान में निर्माण कार्यों में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन सौंपते हुए मामले की पुनः निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है।शिकायत में कहा है कि पूर्व में ग्राम पंचायत उमरिया पान में शिकायत के आधार पर जांच कराई गई थी, जिसमें निर्माण कार्य कराने वाली ग्राम पंचायत को दोषी पाया गया। बावजूद इसके जनपद पंचायत स्तर से जारी जांच प्रतिवेदन में नॉट फॉर सेल सीमेंट के संबंध में कुछ भी नहीं लिखा और न ही उसके आधार पर प्रभावी कार्रवाई हुई।
शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत उमरिया पान में वार्ड क्रमांक 11 व 12 और 4-5में सीसी रोड निर्माण कार्य सड़क के ऊपर कराया गया। है। मजदूरों की वजह गिट्टी फ्लोरी
का उपयोग किया गया। आरोप है कि निर्माण कार्य में नियमों का पालन नहीं किया गया और कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से नहीं कराया गया। सीसी सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई, जिससे सड़क जल्द ही क्षतिग्रस्त हो रही है। वहीं कुछ स्थानों पर सड़क अधूरी छोड़ दी गई है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। शिकायतकर्ताओं ने कलेक्टर से मांग की है कि पूरे प्रकरण की बिंदुवार पुनः जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके और दोषियों पर कार्रवाई हो सके।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


