• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

ग्रामीणजनों को दी गई पोषण एवं स्वास्थ्य देखभाल की जानकारी

by Manish Gautam Chiefeditor
February 11, 2026
in छिन्दवाडा
0
ग्रामीणजनों को दी गई पोषण एवं स्वास्थ्य देखभाल की जानकारी
0
SHARES
8
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

जिले में चल रहे कुपोषण मुक्त अभियान के तहत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था अपूर्वा फाउंडेशन द्वारा छिंदवाड़ा विकासखंड के सेक्टर क्रमांक-03 स्थित ग्राम बीजेपानी के आंगनबाड़ी केंद्र में कुपोषण एवं स्वास्थ्य विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम म.प्र.जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर परामर्शदाता श्री श्यामल राव ने उपस्थित ग्रामीणों को संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शरीर के समुचित विकास के लिए कार्बोहाइड्रेट के रूप में चावल, मक्का, गेहूं, शक्कर व गुड़, प्रोटीन के लिए दालें, दूध व दुग्ध उत्पाद, मांस, मछली और अंडे तथा खनिज व विटामिन के लिए सब्जियां, रंग-बिरंगे फल, तिलहन, तेल व घी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन आवश्यक है। इससे शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति होती है। उन्होंने तीन रंगों के भोज्य पदार्थों सब्जियां, फल और अनाज का संतुलित मात्रा में सेवन करने तथा तेल व वसा युक्त पदार्थों का सीमित उपयोग करने की सलाह भी दी।
श्री संजय साहू ने बताया कि छिंदवाड़ा विकासखंड के सेक्टर क्रमांक-03 के आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं के कार्यों में सहयोग देने के लिए नवांकुर समिति एवं प्रस्फुटन समिति आगे आएंगी और केंद्रों की कार्यप्रणाली से अवगत होंगी। साथ ही जिन धात्री महिलाओं का हीमोग्लोबिन 10 ग्राम से अधिक पाया गया, उन्हें पुरस्कृत कर खान–पान पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।

आयोजन के तहत केंद्र में अध्ययनरत बच्चों के लिए पठन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। एमएसडब्ल्यू की छात्रा रेणुका उपासनी ने 0 से 5 वर्ष के बच्चों का पूर्ण टीकाकरण कराने पर जोर देते हुए बताया कि इससे सात गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। वहीं सुश्री स्वाति सार्वे ने प्राथमिक शाला के बच्चों को नशामुक्ति से बचने के उपाय बताए तथा सुश्री जयश्री घोड़े ने छात्रों को स्वच्छता के सात घटकों की जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रस्फुटन समिति कोटलबर्री के अध्यक्ष श्री राहुल अवस्थी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मैना साहू एवं एएनएम श्रीमती सरिता यादव का सराहनीय सहयोग रहा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
शासकीय आदिवासी महिला आईटीआई छिंदवाड़ा में विधिक जागरूकता एवं पॉक्सो अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित

शासकीय आदिवासी महिला आईटीआई छिंदवाड़ा में विधिक जागरूकता एवं पॉक्सो अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d