कालापीपल(बब्लू जायसवाल)कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत व शुजालपुर एसडीओपी निमेष देशमुख के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरूद्ध सतत अभियान चलाये जाने के तारतम्य में कालापीपल पुलिस ने गत रात्रि में मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर 10 पेटी अवैध शराब सहित एक कार जप्त कर बड़ी कार्यवाही की गई,पुलिस द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद माल तो पकड़ लिया गया,लेकिन आरोपी फरार हो गया।


