उमरियापान:- मध्यप्रदेश शासन के कौशल विकास संचालनालय के निर्देशानुसार प्रदेश की समस्त शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में संस्था विकास प्रबंधन समिति (आईडीएमसी ) के गठन के निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में कटनी जिले के शासकीय आईटीआई ढीमरखेड़ा उमरियापान में भी संस्था प्रबंधन समिति का विधिवत गठन किया गया है।आईटीआई प्राचार्य संत सिंह ने बताया कि उक्त समिति के गठन के अंतर्गत कलेक्टर द्वारा बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह की अनुशंसा पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष वैभव चौरसिया को समिति का सदस्य नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रवासियों ने वैभव चौरसिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
इस अवसर पर वैभव चौरसिया ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार एवं तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में आईटीआई भवन के निर्माण, नए ट्रेड प्रारंभ करने तथा आईटीआई के सर्वांगीण विकास हेतु हरसंभव प्रयास करेंगे,ताकि युवाओं को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


