• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*अमरवाड़ा में दिव्यांग विद्यार्थियों को सहायक उपकरणों का वितरण कार्यक्रम संपन्न*

by Manish Gautam Chiefeditor
February 6, 2026
in छिन्दवाडा
0
*अमरवाड़ा में दिव्यांग विद्यार्थियों को सहायक उपकरणों का वितरण कार्यक्रम संपन्न*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिन्दवाड़ा/06 फरवरी 2026/ दिव्यांग विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं दैनिक जीवन में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से आज बारात घर अमरवाड़ा में दिव्यांग उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के पूजन, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ विधायक अमरवाड़ा श्री कमलेश प्रताप शाह एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया।

उल्लेखनीय है कि 18 नवंबर 2025 को आयोजित एक दिवसीय चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर में डॉक्टरों की टीम द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों का परीक्षण कर आवश्यक उपकरणों के लिये चिन्हांकन किया गया था। उसी के आधार पर आज यह उपकरण वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में दिव्यांग विद्यार्थियों को टीएलएम किट, श्रवण यंत्र, ट्रायसाइकिल, व्हील चेयर, कैलिपर, ब्रेल किट, एलबो क्रेचर, रोलेटर, केन सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए।

इस अवसर पर अमरवाड़ा विधायक श्री शाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि जो दिव्यांग बच्चे चिन्हांकन से वंचित रह गए हैं, उनका पुनः सर्वे कर आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को दिव्यांग बच्चों के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति नितिन तिवारी एवं श्री टीकाराम चंद्रवंशी ने भी संबोधित करते हुए शासन द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अमरवाड़ा, विधायक प्रतिनिधि श्री दीपक नेमा, जिला भाजपा मंत्री श्री शैलेन्द्र पटेल, नगर भाजपा अध्यक्ष श्री सचिन ‘गोल्डी’ नेमा, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री संतोष पटेल सहित पार्षद श्री विनोद साहू, श्री राजकुमार बरकड़े, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती नविता विनोद चौरसिया, श्रीमती संजू सूर्यवंशी, श्री सिब्बू वर्मा, श्री सुदेश नागवंशी, श्री अमर गिरी उपस्थित रहे।

बीआरसी श्री विनोद वर्मा ने जानकारी दी कि आज के कार्यक्रम में कुल 70 दिव्यांग विद्यार्थियों को 101 सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम जिला परियोजना समन्वयक श्री जे.के. इडपाचे, एपीसी श्री गजेंद्र ठाकुर, बीईओ श्री अनुराग मिश्रा एवं बीआरसीसी श्री विनोद वर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में एमआरसी श्री महेंद्र झारिया, बीएसी श्री सुनील कुर्चे, श्री प्रमोद सरनकर, जनशिक्षक श्री योगेश दुबे, श्री जय डेहरिया, श्री बैजनाथ साहू, श्री संदीप ठाकुर, श्री रविशंकर सिरसाम, श्री परमानंद हिरनखेड़े, श्रीमती नीतू पीपले, श्रीमती गायत्री ठाकुर, श्री महेश कोष्ठी, श्री राजेश अहरवार, श्री जागेश डेहरिया, श्री महेश डेहरिया, श्री शेरसिंह डेहरिया, श्री दीपक डेहरिया, श्री गुरुप्रसाद वर्मा, श्री ब्रजकुमार वर्मा, शिक्षक श्री सुनील मरकाम, श्री परसराम चंद्रवंशी सहित पालक एवं दिव्यांग विद्यार्थी उपस्थित थे।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
💥 *ध्वनि प्रदूषण कर रहे डीजे पर कुठला पुलिस की कड़ी कार्रवाई, डीजे सिस्टम जब्त* 💥

💥 *ध्वनि प्रदूषण कर रहे डीजे पर कुठला पुलिस की कड़ी कार्रवाई, डीजे सिस्टम जब्त* 💥

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d