• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*निगमायुक्त सुश्री परिहार ने अधिकारियों के साथ नवीन चौपाटी के निर्माणाधीन स्थल का किया निरीक्षण* *महानगरों की तर्ज पर व्यवस्थित एवं सुविधायुक्त चौपाटी निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही के दिए निर्देश*

by Manish Gautam Chiefeditor
February 4, 2026
in कटनी
0
*निगमायुक्त सुश्री परिहार ने अधिकारियों के साथ नवीन चौपाटी के निर्माणाधीन स्थल का किया निरीक्षण*  *महानगरों की तर्ज पर व्यवस्थित एवं सुविधायुक्त चौपाटी निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही के दिए निर्देश*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (4 फरवरी) – किसी भी नगर की पहचान में स्थानीय चौपाटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। चौपाटी का निर्माण बार-बार संभव नहीं होता, इसलिए इसके निर्माण में दीर्घकालिक दृष्टिकोण अपनाया जाना आवश्यक है। चौपाटी को व्यवस्थित, सुविधायुक्त एवं नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किया जाए तथा इसमें अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को भी समाहित कर समुचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उक्त निर्देश नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने मंगलवार शाम निर्माणाधीन नवीन चौपाटी के स्थल निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री असित खरे, सहायक यंत्री अनिल जायसवाल, उपयंत्री संजय मिश्रा, सहित संविदाकार एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने चौपाटी निर्माण की ड्राइंग डिजाइन का अवलोकन करते हुए स्थल पर निर्मित कराई गई कुल संरचनाओं एवं चौपाटी के अन्य विकास कार्यो हेतु रिक्त स्थल पार्किंग स्थल, बैठक व्यवस्था आदि का स्थलीय निरीक्षण किया जाकर पार्किंग की व्यवस्था चौपाटी परिसर के बाहर समीप के अन्यत्र उचित स्थल पर करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने कहा कि चौपाटी परिसर को इंदौर की छप्पन एवं जयपुर की चौपाटी की तर्ज पर अलग अलग सेक्शन वार सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किया जाए। उन्होंने फूड स्टॉल्स की नियोजित व्यवस्था, बैठने की समुचित सुविधा, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, पार्किंग एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने के साथ ही, चौपाटी को पारिवारिक एवं सुरक्षित वातावरण के साथ विकसित करने पर जोर दिया, जिससे यह नागरिकों के लिए एक आकर्षक एवं सुविधाजनक स्थल बन सके।

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त द्वारा दीनदयालय रसोई रोटी कुटी एवं पूर्व स्थापित चौपाटी के रिक्त परिसर का निरीक्षण कर हाउसिंग बोर्ड द्वारा प्रस्तावित निर्माण कार्यो के स्थलों की जानकारी लेने तथा जिला चिकित्सालय, मुड़वारा स्टेशन, फारेस्टर प्लेग्राउण्ड सहित चैपाटी आनें वाले लोगों को वाहन खड़ा करनें की सुविधा के मद्देनजर मल्टी-लेवल पार्किंग हेतु क्षेत्र में उचित स्थल का चयन करनें के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🚨 कटनी में अतिक्रमण पर बड़ा प्रहार! 🚦 सुगम यातायात के लिए निगम का वृहद अभियान 🛑 सड़कों से हटे ठेले-खोमचे, 26 पर कार्रवाई 💰 सामग्री जब्त, 8500 रुपये जुर्माना वसूला 📢 निगमायुक्त के निर्देश पर शहरभर में चला, सख़्त एक्शन

🚨 कटनी में अतिक्रमण पर बड़ा प्रहार! 🚦 सुगम यातायात के लिए निगम का वृहद अभियान 🛑 सड़कों से हटे ठेले-खोमचे, 26 पर कार्रवाई 💰 सामग्री जब्त, 8500 रुपये जुर्माना वसूला 📢 निगमायुक्त के निर्देश पर शहरभर में चला, सख़्त एक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d