जे पी वी डी ए वी विद्यालय में एनसीसी कैडेट्स द्वारा विश्व आर्द्रभूमि (वेटलैंड) दिवस दिनांक 02 फरवरी 2026 को उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश जोन के क्षेत्रीय निदेशक श्री एस. के. सिन्हा जी द्वारा की गई।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती कीर्ति त्रिपाठी, श्री रोहित श्रीवास्तव एवं श्री राजेश मिश्रा एवं विजय सिंह मौर्य का मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ। एनसीसी कैडेट्स द्वारा पुरैनी स्थित जलाशय के पास वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्द्रभूमियों का संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखना तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। कैडेट्स ने संकल्प लिया कि वे जल, जंगल और जमीन की रक्षा हेतु निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
इस प्रकार यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।


