• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, August 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी में मनरेगा पर सख्ती श्रमिकों को रोजगार सर्वोच्च प्राथमिकता लापरवाही पर नोटिस और अवैतनिक कार्रवाई

by Manish Gautam Chiefeditor
January 29, 2026
in कटनी
0
कटनी में मनरेगा पर सख्ती श्रमिकों को रोजगार सर्वोच्च प्राथमिकता लापरवाही पर नोटिस और अवैतनिक कार्रवाई
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

जिला पंचायत CEO हरसिमरनप्रीत कौर का सख्त संदेश

*श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराना सर्वोच्च प्राथमिकता से करें,मानव दिवसों के सृजन में कोताही बर्दाश्त नहीं- सुश्री कौर*

*श्रमिक नियोजन में न्यून प्रगति पर उपयंत्री को नोटिस, ग्राम रोजगार सहायक होंगे अवैतनिक, वर्चुअली समीक्षा करते हुए जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों को दिए निर्देश*

कटनी (29 जनवरी)- श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराना सर्वोच्च प्राथमिकता से करते हुए श्रमिक नियोजन में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाया जाना सुनिश्चित करें। जिन ग्राम पंचायतों में श्रमिक नियोजन में वृद्धि निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध किए जाने में लापरवाही बरती जा रही है, ऐसी ग्राम पंचायतों के ग्राम रोजगार सहायकों को अवैतनिक करें। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवसों के सृजन में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। इस आशय के निर्देश जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने योजनाओं की वर्चुअली समीक्षा करते हुए जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जनपद पंचायतों के सहायक यंत्री और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा कनेक्ट रहे। सुश्री कौर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी एक से डेढ़ माह में निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने हेतु सटीक और प्रभावी कार्य योजना तैयार करें। जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने जनपद पंचायत कटनी की 11 एवं रीठी की 8 ग्राम पंचायतों एवं बड़वारा में मानव दिवसों के सृजन में स्थिति संतोषजनक नहीं होने के फल स्वरुप प्रतिदिन निगरानी करते हुए निर्धारित लक्ष्य को अर्जित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। सुश्री कौर ने जिले की 37 ग्राम पंचायतों में लेबर नियोजन नही होने पर नाराजगी व्‍यक्‍त की जिसमें जनपद पंचायत बडवारा की 1 ग्राम पंचायत बहोरीबंद की 4 ग्राम पंचायतें जनपद पंचायत ढीमरखेडा की 13 ग्राम पंचायतें जनपद पंचायत कटनी की जनपद पंचायत रीठी की 8 ग्राम पंचायतें शामिल है। जिन ग्राम पंचायतों में आज लेबर नियोजन नही किया गया है उन ग्राम पंचायतों की जनपद सीईओ समीक्षा करें और कार्य नही करने वाले ग्राम रोजगार सहायकों को अवैतनिक करने की कार्यवाही की जाये। पंचायत ढीमरखेड़ा के लेबर बजट की समीक्षा करते हुए उपयंत्री श्री अनिल जाटव के कार्य क्षेत्र की प्रगति न्यून होने के कारण कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर उत्तर लेने के निर्देश दिए। जनपद पंचायत बहोरीबंद की रोजगार मूलक स्थिति संतोषजनक होने के कारण और अधिक प्रयास करते हुए लक्ष्य को वित्तीय सत्र समाप्ति के पूर्व हासिल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि रोजगार मूलक कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर तकनीकी मानकों का पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराएं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जिला प्रशासन का बुलडोजर एक्शन 🔥 माधवनगर में अवैध पक्का निर्माण ध्वस्त Katni News VIDEO

जिला प्रशासन का बुलडोजर एक्शन 🔥 माधवनगर में अवैध पक्का निर्माण ध्वस्त Katni News VIDEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d