रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। राज्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल रविवार 25 जनवरी को नर्मदापुरम जिले के प्रवास पर आ रहे हैं। मंत्री श्री पटेल 25 जनवरी की रात्रि 9: 30 बजे नर्मदापुरम आएंगे एवं रात्रि विश्राम सर्किट हाउस नर्मदा पुरम में करेंगे। मंत्री श्री पटेल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह स्थल पुलिस परेड ग्राउंड में प्रातः 9:00 बजे ध्वज फहराएंगे एवं मान. मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करेंगे। मंत्री श्री पटेल प्रातः 11:30 बजे नर्मदापुरम से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे ।


