आज बसंत पंचमी के अवसर पर कटनी जिले की रीठी जनपद शिक्षा केंद्र अंतर्गत आने वाले शासकीय हाई स्कूल खमरिया नंबर एक में बसंत पंचमी का महत्व बताते हुए धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर सर्व प्रथम प्रचार्य श्री जगदीश सेन,शिक्षक रोहित राय,मनोज द्विवेदी,योगेंद्र चौबे,रघुवेंद्र सिंह,चंद्रप्रताप सिंह,पुष्पेंद्र गुप्ता,जयपाल सिंह एवम सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति मैं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर की। तत्पश्चात नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मां सरस्वती के समक्ष सरस्वती वंदना का सुंदर गायन किया गया l
वहीं छात्रों को प्राचार्य श्री जगदीश सेन ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिन ऋतु परिवर्तन का प्रतीक है। इस दिन को विद्या आरंभ के नाम से भी जाना जाता है, जो शिक्षा की शुरुआत के लिए शुभ माना जाता है। तथा मां सरस्वती की आराधना की जाती है । और बसंत उत्सव मनाया जाता है l
हरिशंकर बेन


