धार्मिक महाआयोजन की तैयारी तेज: अधिकारियों को सौंपा गया आमंत्रण पत्र
कटनी / गत दिवस रंगनाथ नगर स्थित श्री रंगनाथ मंदिर परिसर में आयोजित होने वाली विशाल श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव जो 31 जनवरी से 6 फरवरी तक आयोजित है, की व्यवस्थाओं के लिए अनुरोध पत्र एवं आमंत्रण पत्र श्री गरुड़ध्वज जी वैदिक शिक्षा समिति एवं रंगनाथ सेवा समिति के पदाधिकारियों ने महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, जिला कलेक्टर आशीष तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के के डेहरिया,एस डी एम प्रमोद चतुर्वेदी, नगर निगम उपायुक्त शैलेश गुप्ता एवं राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक को प्रस्तावित कथा स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं, नागरिक सुविधाओं, के लिए भेंट कर अनुरोध पत्र एवं आमंत्रण पत्र सौंपे।
सभी पदाधिकारियों एवं अधिकारियों ने समिति की मांँग के अनुसार समुचित व्यवस्था कराने एवं स्थल निरीक्षण करने के लिए कहा और कार्यक्रम की विशालता एवं भव्यता को देखते हुए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आश्वासन प्रदान किया।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एडवोकेट रमेश शुक्ला, पण्डित रामाधार गौतम, पण्डित सुनील उपाध्याय, भगवान दास महेश्वरी, एडवोकेट के के शर्मा, डॉक्टर आरके पाठक, के एल श्रीवास्तव, राजेंद्र गर्ग, एवं रामेश्वर तिवारी सम्मिलित रहे।
रामाधार गौतम
उपाध्यक्ष
श्री गरुड़ध्वज वैदिक शिक्षा समिति कटनी


