कटनी – कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशीष तिवारी ने फारेस्टर वार्ड थाना रंगनाथ निवासी अमित उर्फ अक्का बर्मन पिता दुर्गा प्रसाद बर्मन उम्र 30 वर्ष के विरूद्ध मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए आगामी 4 माह की अवधि तक प्रतिमाह की 16 तारीख को पुलिस थाना रंगनाथ में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री तिवारी ने यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर की है।
अमित बर्मन द्वारा आमजन, समाज के कमजोर वर्ग, मजदूर, रिक्शा चालक, हाथ ठेला चालक आदि को अवैध रूप से देशी शराब का विक्रय किया जाता रहा है। जिससे निम्न तबके का आदमी शराब के नशे का आदी होता जा रहा है। जिससे परिवार में लड़ाई झगड़ा होता है व अशांति का वातावरण निर्मित होता है। अमित बर्मन को वर्ष 2018 से अब तक कुल 10 बार अवैध शराब का विक्रय करते हुये पुलिस द्वारा पकड़ा गया है, सभी अपराध प्रमाणित पाये जाने पर चालानी कार्यवाही की गई है। परंतु, आदतन अपराधी के आचरण-व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ।
अमित द्वारा आपराधिक गतिविधियां निरंतर जारी रखने के कारण कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री तिवारी ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आदतन अपराधी के प्रवृत्ति पर नियंत्रण लगाने के लिए कार्रवाई करते हुए आगामी 4 माह तक पुलिस थाना रंगनाथ में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।


