शनिवार को आयुक्त नगर निगम श्री सी. पी. राय, छिंदवाड़ा के आदेशानुसार नगर निगम द्वारा गांधी गंज क्षेत्र में थोक पॉलीथिन एवं डिस्पोजल विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान कुल 25 किलोग्राम अमानक पॉलीथिन एवं डिस्पोजेबल सामग्री (डिस्पोजेबल गिलास एवं प्लास्टिक के चम्मच) जब्त की गई। प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं डिस्पोजल सामग्री का उपयोग एवं विक्रय करने वाले 11 दुकानदारों के विरुद्ध नगर निगम छिंदवाड़ा द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ₹5,400 का चालान काटा गया।
यह कार्रवाई शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने एवं नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई।
उक्त कार्रवाई में स्वच्छता जोन प्रभारी श्री रामवृक्ष यादव, श्री अनिल लोट, श्री सुनील मालवीय, श्री गोविन्द चौहान सहित नगर निगम का अन्य अमला उपस्थित रहा।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


