• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, September 8, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*सांप के काटने से बचाव एवं प्राथमिक उपचार पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित*

by Manish Gautam Chiefeditor
January 16, 2026
in छिन्दवाडा
0
*सांप के काटने से बचाव एवं प्राथमिक उपचार पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिंदवाड़ा/ 16 जनवरी 2026 /* कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में “सांप के काटने से बचाव एवं प्राथमिक उपचार” विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला स्नेकबाइट हीलिंग एंड एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्ष एवं संस्थापक सुश्री प्रियंका कदम के सहयोग से संपन्न हुई।

कार्यशाला में सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार एवं अपर कलेक्टर श्री धीरेन्द्र सिंह सहित जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों के साथ ही फील्ड के अधिकारियों में सभी एसडीएम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, तहसीलदार एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी परियोजना अधिकारी भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान सुश्री प्रियंका कदम द्वारा सांपों के प्रकार, उनकी प्रकृति, चिन्हांकन, सांप के काटने की स्थिति में त्वरित एवं सही प्राथमिक उपचार, मिथकों से बचाव तथा वैज्ञानिक तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। जमीनी स्तर पर मौजूद चुनौतियों और सर्पदंश से मृत्यु एवं विकलांगता की संख्या कम करने के लिए उठाए जा सकने वाले कदमों पर विचार-विमर्श किया गया।कार्यशाला में बताया गया कि किस तरह पूर्व सावधानी बरतने पर सर्पदंश की घटनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है और समय पर सही उपचार से सर्पदंश से होने वाली जनहानि को काफी हद तक रोका जा सकता है।

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों का इस विषय में जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में जनसामान्य को सही मार्गदर्शन प्रदान कर सकें।

उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य जनहित में सर्पदंश की घटनाओं की रोकथाम की दिशा में प्रयास करना है, जिससे अधिकारियों की क्षमता संवर्धन के साथ-साथ समाज में सर्पदंश के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि आगामी समय में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आपदा प्रबंधन की टीम के लिए भी इस तरह की कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।कार्यशाला में सर्पदंश उपरांत भी अपनी हिम्मत से अपने बच्चे को बचाने में सफल रही मां, श्रीमती बालकुमारी चंद्रवंशी निवासी ग्राम धनौरा भी उपस्थित थीं, जिन्होंने अपने अनुभव साझा किए ।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🔥 खनिज माफियाओं पर करारा प्रहार! 🔥 अवैध रेत परिवहन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

🔥 खनिज माफियाओं पर करारा प्रहार! 🔥 अवैध रेत परिवहन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.