पन्ना।
मकर संक्रांति केवल पर्व नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश भी है। इसी भावना के साथ Kaushalya Humanity Foundation (KHF NGO) द्वारा पवई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिरसिंहपुर ग्राम पंचायत में जरूरतमंद एवं असहाय व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को कंबल वितरित किए गए एवं मीठा खिलाकर पर्व की खुशियां साझा की गईं।
इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष एवं समाज सेविका अर्चना सिंगरौल ने कहा कि मकर संक्रांति हमें दान, सेवा और परोपकार की प्रेरणा देती है। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्चा पर्व मनाना है।
कार्यक्रम में ग्रामीणजनों एवं संस्था के सदस्यों की उपस्थिति रही। स्थानीय लोगों ने KHF NGO के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।


