• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर श्री तिवारी ने किया ओपन कैप रीठी और मोहास उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण गुणवत्ता और तौल में लापरवाही पर जताई नाराजगी

by Manish Gautam Chiefeditor
January 15, 2026
in कटनी
0
कलेक्टर श्री तिवारी ने किया ओपन कैप रीठी और मोहास उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण  गुणवत्ता और तौल में लापरवाही पर जताई नाराजगी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (15 जनवरी) – जिले में समर्थन मूल्‍य पर चल रहे धान उपार्जन की वास्तविक स्थिति जानने और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए गुरूवार को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने रीठी ओपन कैप और मोहास उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

          ओपन कैप रीठी के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भंडारण स्थल पर केवल उन्हीं गाड़ियों को प्रवेश दिया जाए जिनका वजन धर्मकांटा पर हो चुका हो। उन्‍होंने निर्देशित किया कि मानकों का कड़ाई से परीक्षण किया जाए और गुणवत्तापूर्ण धान का ही भंडारण हो और परिवहन कार्य में तेजी लायें। साथ ही उन्होंने भंडारित धान को मौसम और अन्य खतरों से सुरक्षित रखने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के भी निर्देश दिये।

          कलेक्‍टर श्री तिवारी ने उपार्जन केंद्र मोहास में खरीदी केन्‍द्र परिसर में रखी धान का स्वयं परीक्षण करवाया। धान की गुणवत्ता में सुधार की गुंजाइश देखते हुए उन्होंने केंद्र प्रभारी के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुये किसानों की उपज की पहले ग्रेडिंग कराये जाने और मानक स्तर की ग्रेडिंग के बाद ही धान की तौल और खरीद की प्रक्रिया शुरू करने की हिदायत दी। कलेक्‍टर श्री तिवारी ने समिति प्रशासन और खरीदी केन्‍द्र के नोडल अधिकारी एवं पटवारी को ताकीद किया कि अपने सामने एफएक्‍यू धान की तौल करायें और सत्‍यापन करें। साथ ही उन्‍होंने किसानों के फार्मर आईडी बनाने के कार्य को प्राथमिकता से संपादित करने की भी हिदायत दी।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार रीठी संदीप सिंह ठाकुर, जिला आपूर्ति अधिकारी सज्‍जन सिंह परिहार, मध्‍यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक देवेन्‍द्र तिवारी, सहायक आयुक्‍त सहकारिता राजयशवर्धन कुरील, मध्‍यप्रदेश वेयर हाउस और लॉजिस्टिक के प्रबंधक श्री सेंगर, कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी प्रियंका सोनी मौजूद रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
डॉ. मोहन यादव का बड़ा तोहफा 16 जनवरी को लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त, 1.25 करोड़ बहनों को ₹1836 करोड़ का अंतरण

डॉ. मोहन यादव का बड़ा तोहफा 16 जनवरी को लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त, 1.25 करोड़ बहनों को ₹1836 करोड़ का अंतरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d