नगर के प्रतिष्ठित बालाजी पब्लिक स्कूल के ईको क्लब द्वारा स्थानीय धरम टेकड़ी स्थित अटल वाटिका में फोटोग्राफी की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कायर्शाला में ईको क्लब के सदस्य विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं प्रकृति, हरियाली व पर्यावरण से जुड़े विभिन्न दृश्यों को अपने कैमरों में क़ैद किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को फोटोग्राफी की बारीकियों, सही ऐंगल, प्रकाश के प्रयोग तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमति बी अनुराधा नायडू के दिशा निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला में विद्यालय के शिक्षक नरेश जोशी, पंकज बरनवाल, आनंद वर्मा एवं अर्पिता शर्मा की सक्रिय भूमिका रही जिन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया एवं उन्हें रचनात्मकता के लिए प्रेरित किया। यह कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक सिद्ध हुई।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


