कटनी/ परम्परानुसार आगामी 11 फरवरी को श्री गरुड़ध्वज वैदिक शिक्षा समिति एवं श्री रंगनाथ सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में *18 वाँ सामूहिक यज्ञोपवीत समारोह परम पूज्य अनंत श्री विभूषित इंदिरा रमण स्वामी जी महाराज के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में संपन्न होगा* ।इस कार्यक्रम में नैमिषारण्य से वरिष्ठ आचार्य पण्डित रामलला शास्त्री के निर्देशन में गरुड़ध्वज वेद पाठशाला के प्रधानाचार्य पंडित धीरेंद्र द्विवेदी, वेदाचार्य संदीप पांडे, वेदाचार्य पंकज तिवारी, पंडित मणि शंकर मिश्रा, वेदाचार्य जगत नारायण गौतम
एवं गरुड़ध्वज संस्कृत महाविद्यालय विजयराघवगढ़ के प्राचार्य पंडित कृष्ण दास पांडे, वेदाचार्य राकेश उरमालिया के द्वारा सभी बटुक ब्राह्मणों का वैदिक विधि विधान के द्वारा उपनयन संस्कार भारतीय सनातन संस्कृति के प्रमुख संस्कारों में से एक उपनयन संस्कार को संपन्न कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले बटुकों के अभिभावकों से आग्रह है कि वह 30 जनवरी 2026 तक श्री रंगनाथ मंदिर रंगनाथ नगर कटनी में संपर्क कर अपना पंजीयन करावें इसके पश्चात किसी भी स्थिति में पंजीयन मान्य नहीं हो सकेगा।
श्री गरुड़ध्वज वैदिक शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष पण्डित रामाधार गौतम, पंडित पंडित रमेश शुक्ला, भगवान दास महेश्वरी, एडवोकेट के के शर्मा,*कार्यक्रम संयोजक पण्डित गणेशदत्त मिश्रा*, राजेंद्र गर्ग, रामेश्वर तिवारी, सतेन्द्र शुक्ला, ओंकार मिश्रा, मधु गट्टानी, डाक्टर आर के पाठक,संपत गट्टानी, पण्डित विमलेंदु पयासी,विनय गुप्ता, के एल श्रीवास्तव, एडवोकेट राकेश द्विवेदी, संजय खण्डेलवाल,श्रवण
बजाज,अजय खण्डेलवाल,एड नरेंद्र पुरवार, राकेश स्वर्णकार, एड प्रकाश भौमियाँ, विनोद सेठिया, सियाराम परौहा, लल्लू गुप्ता एवं *विद्यालय प्रबंधक लक्ष्मण यादव*, सहित सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए अधिक से अधिक बटुकों को इसका लाभ लेने की अपील की है।
रामाधार गौतम
उपाध्यक्ष
श्री गरुड़ध्वज वैदिक शिक्षा समिति कटनी


