• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, September 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

आसमानी माता मंदिर मार्ग का भूमिपूजन | मेयर प्रीति संजीव सूरी ने दी विकास कार्यों को हरी झंडी कटनी

by Manish Gautam Chiefeditor
January 12, 2026
in कटनी
0
आसमानी माता मंदिर मार्ग का भूमिपूजन | मेयर प्रीति संजीव सूरी ने दी विकास कार्यों को हरी झंडी कटनी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी-नगर निगम कटनी द्वारा शहर के सर्वांगीण विकास को गति देने के उद्देश्य से निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को रामकृष्ण परमहंस वार्ड अंतर्गत आसमानी माता मंदिर पहुँच मार्ग में सीसी रोड एवं शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती शकुंतला सोनी एवं मेयर इन काउंसिल सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

विकास कार्यों के अंतर्गत लगभग 14 लाख रुपये की लागत से आसमानी माता मंदिर पहुँच मार्ग में सीसी रोड निर्माण तथा मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों के पूर्ण होने के पश्चात क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी, वहीं धार्मिक आयोजनों एवं पूजा-पाठ के दौरान श्रद्धालुओं को धूप व वर्षा से भी राहत मिलेगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि नगर निगम का प्रमुख लक्ष्य शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं का सशक्तिकरण करना है। महापौर ने यह भी कहा कि धार्मिक स्थलों के आसपास आधारभूत सुविधाओं का विकास न केवल श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाता है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी मजबूती प्रदान करता है।

क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती शकुंतला सोनी ने विकास कार्यों के लिए नगर निगम एवं महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग थी, जो अब पूरी होने जा रही है।

इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्वश्री सुभाष साहू, डॉ. रमेश सोनी, गोविंद चावला, पार्षद श्रीमती वंदना राजकिशोर यादव, श्रीमती सीमा श्रीवास्तव, श्रीमती सुनीता कमलेश चौधरी, पूर्व पार्षद श्री डब्बू रजक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में महापौर श्रीमती सूरी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएँ, ताकि आमजन को शीघ्र ही इनका लाभ मिल सके।

भूमिपूजन के दौरान उपयंत्री संजय मिश्रा,ठेकेदार दिनेश गुप्ता,स्थानीय जनों में इंद्रपाल सिंह,मृगेंद्र सिंह परिहार,यशपाल सिंह,शील ठाकुर,राहुल तिवारी,राज सोनी ,ओमप्रकाश सोनी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्तियों की उपस्थिति रही।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी में सनातन परंपरा का महाकुंभ श्री रंगनाथ मंदिर में 18वाँ दिव्य सामूहिक यज्ञोपवीत समारोह

कटनी में सनातन परंपरा का महाकुंभ श्री रंगनाथ मंदिर में 18वाँ दिव्य सामूहिक यज्ञोपवीत समारोह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.