• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, September 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

नाबालिग से गैंगरेप की घटना की खबर से मचा हड़कंप,दोआरोपियों के नाम आए सामने,FIR दर्ज…!

by Manish Gautam Chiefeditor
January 8, 2026
in नर्मदापुरम
0
नाबालिग से गैंगरेप की घटना की खबर से मचा हड़कंप,दोआरोपियों के नाम आए सामने,FIR दर्ज…!
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। जिले के सिवनीमालवा थाना के अंतर्गत नाबालिग से गैंगरेप का एक सनसनीखेज और गंभीर मामला उस वक्त जिला मुख्यालय पर चर्चा में आया, जब यह सूचना आई कि एक नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया है। घटना को लेकर यह बात चर्चा में आई कि पीड़िता को बहला-फुसलाकर जंगल ले जाया गया, जहां उसके साथ यह वारदात की गई। आरोप है कि पीड़िता को खाने की वस्तु में नशीली गोलियां मिलाकर खिलाई गईं, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। घटना के बाद सहेली पीड़िता को वाहन से सिवनीमालवा के जयस्तंभ चौक तक छोड़कर चली गई। पीड़िता ने

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/01/VID-20260108-WA0034.mp4

परिचितों को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। देर शाम उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से मामला सामने आने पर नर्मदापुरम जिला अस्पताल रेफर किया गया। पूरा मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने के उपरांत महिला थाना प्रभारी हेमलता मिश्रा को मामले की जांच सौंपी गई। वहीं मामले को लेकर महिला थाना प्रभारी हेमलता मिश्रा ने बताया कि सिवनीमालवा के निजी अस्पताल से पीड़ित नाबालिक जिला अस्पताल रेफर हुई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर मेरे द्वारा जिला अस्पताल में नाबालिक के कथन लिए गए हैं। इसके बाद नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इसमें अन्ना बाथव और एक अन्य साथी लड़के का नाम भी सामने आया है। दोनों के खिलाफ देहाती नालसी में प्रकरण कायम किया गया हैं। आरोपियों द्वारा नाबालिग को अलग-अलग समय ढेकना गांव ले जाकर दुष्कर्म किया गया। महीना नहीं आने पर अन्ना ने नाबालिक को कुछ गोलियां खाने को दी थी। जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हुई और उसे अस्पताल भर्ती कराया गया था। फिलहाल पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
MP NEWS CAST

MP NEWS CAST

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.