• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, September 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने की समय सीमा की समीक्षा बैठक*

by Manish Gautam Chiefeditor
January 7, 2026
in छिन्दवाडा
0
*कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने की समय सीमा की समीक्षा बैठक*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

पांढुर्णा/07 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा (TL) बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, जनशिकायतों तथा विकास कार्यों की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों द्वारा अद्यतन प्रतिवेदन प्रस्तुत किए गए।

समीक्षा के दौरान शासन की मंशा के अनुरूप “सुशासन सप्ताह” एवं सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं संतोषजनक निराकरण पर विशेष बल दिया गया। कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े प्रत्येक प्रकरण को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में निराकृत किया जाए।

 

प्रमुख विभागीय कार्यवाहियाँ एवं प्रगति-

राजस्व एवं अनुकंपा नियुक्ति- अनुकंपा नियुक्ति अंतर्गत रवि कुमार साहु के प्रकरण में जिला कार्यालय के आरक्षण रोस्टर के अनुसार ओबीसी संवर्ग का पद वर्तमान में रिक्त न होने के कारण अन्य विभागों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा रही है।

भूमि सुधार से संबंधित प्रकरणों में कृषि भूमि के नक्शा दुरुस्ती एवं नामांतरण की कार्यवाही सतत जारी है। ग्राम काराघाट कामठी में नामांतरण आदेश पारित कर राजस्व अभिलेख अद्यतन कर दिए गए हैं। साथ ही ग्राम राजोरकला में अतिक्रमण हटाने एवं क्षेत्र में बढ़ रही अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

 

लोक निर्माण एवं अधोसंरचना- पांढुर्णा से वर्धा नदी मार्ग (11.20 किमी) के जीर्णोद्धार हेतु 4500 लाख रुपये का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया गया है।

ग्राम बानाबाकोडा एवं देवी (हनुमान मंदिर के पास) में नवीन पुलिया निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। इसके अतिरिक्त पांढुर्णा मोक्षधाम के सौंदर्यीकरण एवं समतलीकरण के लिए प्रथम स्तरीय प्राक्कलन स्वीकृति हेतु भेजा गया है।

 

स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास- रायबासा निवासी आवेदिका अनीता धुर्वे को जनवरी 2026 के द्वितीय सप्ताह में निःशुल्क ऑपरेशन हेतु जबलपुर अथवा पाढर भेजे जाने की व्यवस्था की गई है। अस्पताल द्वारा वाहन उपलब्ध न होने की स्थिति में 108 एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। लाड़ली बहना योजना अंतर्गत तिगांव निवासी मंगला योगेश देवाशे के आवेदन में वृद्धावस्था पेंशन की त्रुटिपूर्ण प्रविष्टि के कारण रुकी राशि के संबंध में आवश्यक सुधार की प्रक्रिया संज्ञान में लेकर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए हैं।

 

जल संसाधन एवं कृषि- मांडवी जलाशय की नहर में क्षतिग्रस्त आरसीसी पाइपों की मरम्मत हेतु आर.आर.आर. योजना के अंतर्गत प्रस्ताव जल संसाधन विभाग, भोपाल को भेजा गया है।वाटरशेड योजना के अंतर्गत बोथिया, करवार सहित अन्य ग्रामों के कृषकों द्वारा मिनी स्प्रिंकलर अनुदान की मांग पर उद्यानिकी विभाग को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

खनिज एवं विद्युत विभाग – जिले में स्वीकृत 42 रेत खदानों से रेत का परिवहन केवल ई-रॉयल्टी पर्ची के माध्यम से सुनिश्चित किया जा रहा है। ग्राम राजडोंगरी के कृषकों द्वारा सिंचाई के लिए विद्युत कनेक्शन की मांग एवं विद्युत लाइनों के विस्थापन से संबंधित तकनीकी प्रावधानों की जानकारी आवेदकों को प्रदान की गई है।

 

“जन-गण-मन” अभियान के आयोजन के निर्देश- बैठक के दौरान कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने निर्देश दिए कि आगामी 10 दिनों के भीतर “जन-गण-मन” अभियान का आयोजन किया जाए। इस अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तर के अधिकारी ग्रामों का दौरा कर ग्रामीणों से प्रत्यक्ष संवाद करेंगे। संवाद के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी जाएगी, साथ ही उनकी समस्याओं को समझकर त्वरित समाधान के प्रयास किए जाएंगे। अभियान के माध्यम से शासन-प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास सुदृढ़ करने एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। आगामी दो दिनों के भीतर ऐसे ग्रामों का चिन्हांकन किया जाएगा, जहां जाकर जनसमस्याओं के समाधान की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। बैठक में एसडीएम श्रीमती अलका एक्का, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेघा शर्मा, सुश्री नेहा सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

*संवाददाता शुभम सहारे पांढुर्णा*

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
महिला एवं बाल विकास विभाग की संभागीय संयुक्त संचालक ने किया जिले की आंगनवाड़ी केंद्रों का भ्रमण

महिला एवं बाल विकास विभाग की संभागीय संयुक्त संचालक ने किया जिले की आंगनवाड़ी केंद्रों का भ्रमण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.