ग्राम सिंगोड़ी में ठाकुर क्लीनिक के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर में ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 50 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान सामान्य रोगों के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, शुगर एवं अन्य बीमारियों की जाँच की गई। मरीजों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यक दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई गईं।
इस स्वास्थ्य शिविर के मुख्य आयोजक डॉ. दीपक ठाकुर रहे। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
शिविर के सफल आयोजन में अंकित सूर्यवंशी का विशेष सहयोग रहा। साथ ही मनीराम ग्यारसिया, शुभम परतेती, पार्थ साहू ,नागपुर डायग्नोस्टिक सेंटर सिंगोड़ी से प्रतीक शर्मा, लैब स्टाफ मोनिका डेहरिया सहित स्थानीय नागरिकों एवं अन्य सहयोगियों का भी सराहनीय योगदान रहा, जिनके सहयोग से यह स्वास्थ्य शिविर सुचारु एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सका।
अंत में आयोजक डॉ. दीपक ठाकुर द्वारा सभी सहयोगियों, जनप्रतिनिधियों एवं शिविर में उपस्थित मरीजों का आभार व्यक्त किया गया।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


