• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*कलेक्टर श्री नारायन ने की समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा* *फोटो – वीडियो के साथ प्रस्तुत करें निराकरण – कलेक्टर श्री नारायन* *अवैध उत्खनन, परिवहन पर करें सख्ती से कार्यवाही – कलेक्टर श्री नारायन*

by Manish Gautam Chiefeditor
January 6, 2026
in छिन्दवाडा
0
*कलेक्टर श्री नारायन ने की समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा*  *फोटो – वीडियो के साथ प्रस्तुत करें निराकरण – कलेक्टर श्री नारायन*  *अवैध उत्खनन, परिवहन पर करें सख्ती से कार्यवाही – कलेक्टर श्री नारायन*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिन्दवाड़ा/06 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, अपर कलेक्टर श्री धीरेन्द्र सिंह, वनमण्डलाधिकारी सुश्री कृतिका सहित जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। जिले के सभी एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल थे।

 

कलेक्टर ने विभागों की राज्य स्तर पर रैंकिंग देखी – कलेक्टर श्री नारायन ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में जिले के विभिन्न विभागों की प्रदेश स्तर पर विभागवार स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग विभागीय रैंकिंग में प्रदेश के टॉप 10 में शामिल रहने का प्रयास करें। बॉटम में शामिल विभाग विशेष प्रयास करें। प्रतिदिन जिला कंट्रोल रूम में नोडल अधिकारी को भेजकर सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का नियमित और गुणवत्ता पूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराएं।

 

फोटो – वीडियो के साथ प्रस्तुत करें निराकरण – कलेक्टर श्री नारायन ने स्पष्ट कहा कि केवल लिख देने से निराकरण मानकर समय सीमा की बैठक में समीक्षा के लिए रखे गए प्रकरणों को बंद नहीं किया जाएगा। यदि अपेक्षित कार्यवाही कर दी गई है तो फोटो – वीडियो के प्रमाण के साथ निराकरण दर्ज करें। संतुष्ट होने पर ही प्रकरण को समीक्षा से हटाया जाएगा।

 

अवैध उत्खनन, परिवहन पर हो सख्त कार्यवाही – कलेक्टर श्री नारायन ने कोयलांचल क्षेत्र एवं लोहांगी नदी से रेत के अवैध उत्खनन , परिवहन को लेकर आ रही शिकायतों पर कड़ी नाराजगी जताई और जिला खनिज अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन पर पूरी नजर रखें और पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाए।

 

अवैध शराब पर कार्यवाही जारी रखें – कलेक्टर श्री नारायन ने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि अवैध शराब अहातों और सार्वजनिक स्थलों पर शराब के सेवन पर कार्यवाही लगातार जारी रखें। अवैध शराब के परिवहन पर भी पूरी नजर रखी जाए और प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जाए। उन्होंने प्रति सप्ताह कार्यवाही कर हर टी एल बैठक में अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।

 

बेसहारा नागरिकों की सतत निगरानी करें, रैन बसेरों में शिफ्ट कराएं – कलेक्टर श्री नारायन ने नगर निगम छिंदवाड़ा को निर्देश दिए कि प्रभारी अधिकारी को प्रतिदिन रात्रि में शहर के भ्रमण के लिए भेजें और बेसहारा नागरिकों की सतत मॉनिटरिंग कराएं। ठंड से सुरक्षित रखने के लिए इन बेसहारा लोगों को समझाइश देकर रैन बसेरों में शिफ्ट कराएं। ठंड में सभी निराश्रितों को रैन बसेरे का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने रात्रि भ्रमण और रेन बसेरों में शिफ्टिंग के जियो टैग फोटो समय की जानकारी के साथ प्रतिदिन भेजने के निर्देश दिए हैं।

 

पीएमएफएमई योजना के क्रियान्वयन को लेकर जताई नाराज़गी – कलेक्टर श्री नारायन ने उद्यानिकी विभाग के तहत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना में कम साप्ताहिक प्रगति पाए जाने पर नाराजगी जताई । उन्होंने आगामी सप्ताह में स्थिति सुधारनें और लक्ष्य के अनुरूप पर्याप्त संख्या मे गुणवत्तापूर्ण प्रकरण बैंकों में भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बैंकों से समन्वय कर स्वीकृत प्रकरणों में ऋण का वितरण भी यथाशीघ्र करवाने के निर्देश दिए हैं।

 

18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं के जुड़वाएं नाम – कलेक्टर श्री नारायन ने निर्देश दिए कि सभी हायर सेकेंडरी स्कूलों और कॉलेजों में स्वीप गतिविधि आयोजित कर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों के नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करें और उन्हें फॉर्म 6 उपलब्ध कराएं। मतदाता नाम जुड़वाने, हटवाने या संशोधन के लिए 22 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में सभी मतदाताओं को भी जागरूक करें।

बैठक में हर्रई मार्ग के साथ ही सिवनी मार्ग पर भी रात्रि में अनावश्यक खड़े बड़े वाहनों पर लगातार चालानी कार्यवाही करने, एन एच ए आई को छिंदवाड़ा – सिवनी मार्ग के शेष गड्ढों की मरम्मत का कार्य भी 2 दिन में पूर्ण कराने, ग्राम पंचायत एवं विकासखंड स्तर पर आनन्द उत्सव का आयोजन करने, तहसीलों में नवीन हेलीपेड निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को पाइपलाइन के लिए 3 फीट के ही गड्ढे खुदवाना सुनिश्चित करने, सभी जनपद सीईओ को स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के लिए पातालकोट आजीविका समूह को मसालों का ऑर्डर देने और भुगतान करने आदि के निर्देश भी दिए गए।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय के आदेशानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई*

*नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय के आदेशानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d