सिलौंडी: सिलौड़ी पुलिस चौकी में नवपदस्थ चौकी प्रभारी अनिल पाण्डेय ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने क्षेत्र की प्रसिद्ध वीरासन माता मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन किए और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रहने की कामना की । पदभार ग्रहण के अवसर पर चौकी स्टाफ मौजूद रहा ।
चौकी प्रभारी अनिल पाण्डेय ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तथा जनता से संवाद बढ़ाकर विश्वास कायम करना रहेगा ।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा । स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने भी नए चौकी प्रभारी का स्वागत किया और उनसे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपेक्षा जताई।पदभार ग्रहण के बाद चौकी प्रभारी ने रिकॉर्ड-रजिस्टर का अवलोकन किया तथा स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि अनिल पाण्डेय के नेतृत्व में सिलौड़ी चौकी की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी होगी तथा आमजन को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा।
🟥 MP NEWS CAST
आपके बिज़नेस को मिले सही पहचान
📢 विज्ञापन के लिए संपर्क करें
🎥 YouTube चैनल पर विज्ञापन
🌐 वेबसाइट बैनर विज्ञापन
📱 डिजिटल प्रमोशन
✍️ संपादक – मनीष गौतम
📞 विज्ञापन हेतु संपर्क:
9993205230 | 7723092502
👉 आज ही जुड़ें – MP NEWS CAST के साथ


