• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कर्मचारियों के बीच पहुँचीं निगमायुक्त परिहार, शिविर में खुद सुनीं 70 से ज्यादा समस्याएं

by Manish Gautam Chiefeditor
January 2, 2026
in कटनी
0
कर्मचारियों के बीच पहुँचीं निगमायुक्त परिहार, शिविर में खुद सुनीं 70 से ज्यादा समस्याएं
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

70 आवेदनों पर सख्त निर्देश, निगमायुक्त परिहार ने अफसरों को दी समय-सीमा में निराकरण की हिदायत

नगर निगम कटनी में कार्यरत वर्तमान कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार की पहल पर शुक्रवार को नगर निगम के एमआईसी कक्ष मंे आयोजित कर्मचारी समस्या निवारण शिविर में निगम के वर्तमान एवं सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए।

शिविर के दौरान निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने स्वयं मौजूद रहकर कर्मचारियों से आवेदन लिए तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना तथा उचित निराकरण के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। शिविर  में  पहुंचे विद्युत शाखा राज कुमार राजभर एवं फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारी दिलराज सिंह के आवेदनों पर सुनवाई उपरांत निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा आवेदनों पर समय-सीमा में कार्यवाही करने हेतु लेखापाल श्रीकांत तिवारी को निर्देशित किया गया। जबकि स्थाईकर्मी महेश कुमार चौबे द्वारा नियमितीकरण किये जाने संबंधी आवेदन पर सुनवाई उपरांत स्थापना प्रभारी को प्रकरण पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश निगमायुक्त सुश्री परिहार ने दिए। वहीं एरियर भुगतान, पेंशन, ग्रेच्युटी, भविष्य निधि, पारिवारिक पेंशन तथा विधि विभाग एवं अन्य सेवा संबंधी विषयों से संबंधित आवेदनों पर सुनवाई उपरांत विभागीय अधिकारियों को प्रेषित किया जाकर आगामी माह आयोजित होने वाले शिविर के पूर्व प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही कर उनका नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उपायुक्त श्री शैलेष गुप्ता भी मौजूद रहे। शिविर के दौरान नगर निगम के विभिन्न विभागों के लगभग 70 आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त श्री शैलेष गुप्ता द्वारा बताया गया कि कर्मचारियों की समस्याओं का पारदर्शी, सरल एवं संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा ऐसे शिविरों का आयोजन नियमित रूप से प्रतिमाह करनें के निर्देश दिए गए है। जिससे निगम के वर्तमान एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। शिविर में सहायक यंत्री आदेश जैन, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, लेखापाल श्रीकांत तिवारी सहित लेखा शाखा, विधि विभाग, पेंशन शाखा, स्थापना शाखा सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं लिपिकों की उपस्थिति रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
समीपस्थ सूर्य और लगभग सुपरमून के साथ मनाइए नए साल का वीकेंड

समीपस्थ सूर्य और लगभग सुपरमून के साथ मनाइए नए साल का वीकेंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d