• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*पर्यटकों में जबरदस्त उत्साह के बीच हुआ देवगढ़ महोत्सव का शुभारंभ* *युवाओं में पतंग उड़ाने और बैलगाड़ी के सफर का क्रेज*

by Manish Gautam Chiefeditor
December 31, 2025
in छिन्दवाडा
0
*पर्यटकों में जबरदस्त उत्साह के बीच हुआ देवगढ़ महोत्सव का शुभारंभ*  *युवाओं में पतंग उड़ाने और बैलगाड़ी के सफर का क्रेज*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*छिंदवाड़ा/31 दिसंबर 2025/* ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू हुए देवगढ़ महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को पर्यटकों के जबरदस्त उत्साह के बीच हुआ। इस तीन दिवसीय महोत्सव के पहले दिन छिंदवाड़ा, गुजरात, महाराष्ट्र के पर्यटक देवगढ़ पहुँचे और यहां चल रहे खेलों में मगन होकर बचपन को याद किया। युवाओं में पतंग उड़ाने और बैलगाड़ी में घूमने का क्रेज दिखा। महोत्सव का शुभारंभ पर्यटक सुधा भारद्वाज द्वारा किया गया। शाम को देवगढ़ महोत्सव के उद्घाटन समारोह में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के परियोजना अधिकारी (होम स्टे) आर. डी. सिद्दीकी, मीन बहादुर लम्बा, नोडल अधिकारी बलराम राजपूत, पर्यटक प्रबंधक गिरीश लालवानी, देवगढ़ सरपंच बलदेव धुर्वे सहित गणमान्य नागरिक व होम स्टे संचालक उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन व जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रिम कुमार के कुशल मार्गदर्शन में महोत्सव का शुभारंभ हुआ। जिला प्रशासन के साथ मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड, जय भवानी ग्राम विकास समिति देवगढ़ व जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के संयुक्त प्रयासों से हो रहे देवगढ़ महोत्सव में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। आस-पास के गांवों से आए ग्रामीणों ने भी इसका लुफ़्त लिया। महोत्सव को पूरी तरह से प्लास्टिक फ्री बनाया गया है।
पहले दिन देवगढ़ महोत्सव में आने वाले पर्यटकों ने निःशुल्क बैलगाड़ी की सवारी की और पतंग उड़ाने, रस्सीकूद, कंचे, पिट्टू, लट्टू और गिल्ली-डंडा खेलने का भी कोई शुल्क पर्यटकों से नहीं लिया गया। पर्यटकों ने देशी भोजन का भी स्वाद लिया। यह देवगढ़ महोत्सव 2 जनवरी 2025 तक चलेगा।

*बांस से बनी कलाकृति और गोबर की मूर्तियां आकर्षण का केंद्र*
देवगढ़ महोत्सव में ग्रामीणों में पर्यटकों के लिए आकर्षक सजावटी वस्तुओं की दुकान लगाई है, जो पहले ही दिन आकर्षण का केंद्र रही। बांस से बने मिट्ठू, लैम्प और घोंसलों को पर्यटकों ने खूब पसंद किया। साथ ही गोबर से बनी मूर्तियों को भी अच्छा प्रतिसाद मिला। महोत्सव में आ रहे पर्यटकों ने अंचल में होने वाले संतरों का भी स्वाद लिया।

*पहली बार ऐतिहासिक किला घूमने आए पर्यटक, देखे होम स्टे*
छिंदवाड़ा-पांढुर्णा सहित महाराष्ट्र से देवगढ़ महोत्सव में आए कई पर्यटकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे पहली बार देवगढ़ पहुँचें हैं और किला, बावड़ियों व होम स्टे देखकर, वे खूब प्रफुल्लित और रोमांचित हुए हैं। रोमांचित पर्यटकों ने बताया कि इस प्राकृतिक व मनभावन स्थान पर आकर जीवन का शानदार अनुभव मिला है।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पीजी कॉलेज की डॉ प्रतिभा श्रीवास्तव 42 वर्ष की सेवा के पश्चात् हुई सेवानिवृत ।*

पीजी कॉलेज की डॉ प्रतिभा श्रीवास्तव 42 वर्ष की सेवा के पश्चात् हुई सेवानिवृत ।*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d