कटनी (30 दिसंबर) – कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले की सभी 1278 शासकीय प्राथमिक शालाओं में एफएलएन के द्वितीय चरण के अंतर्गत मेले का आयोजन किया गया। मेले में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने सहभागिता की।
एफएलएन के अंतर्गत कक्षा 1 एवं 2 के बच्चों के शारीरिक, बौद्धिक भाषा एवं गणितीय विकास एवं समझ का मूल्यांकन एवं प्रदर्शन किया जाता है। राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार इस बार मेले में अविभावकों के साथ आंगनबाडी के बच्चों को भी आमंत्रित किया गया। साथ ही जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, जिला एवं ब्लाक स्तर के अधिकारियों नें बडी संख्या में उपस्थित होकर सहभागिता की।
जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने एकीकृत माध्यमिक शाला रावर्टलाईन में एफएलएन मेले में सहभागिता की तथा बच्चों से संवाद स्थापित किया तथा बच्चों के शैक्षणिक स्तर पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही कैम्पस में संचालित आवासीय बालक छात्रावास रावर्टलाईन का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिये।
इस मेले के माध्यम से बच्चों के साथ साथ उनके अविभावकों नें एफएलएन के मूल को समझा। एफएलएन मेलें में जिला भाजपाध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी ने शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय सिविल लाईन कटनी में सहभागिता की तथा उपस्थित बच्चों एवं उनके अविभावकों को भारत सरकार की नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत संचालित एफएलएन की बारीकियों को समझनें एवं इसके माध्यम से बच्चों की बौद्धिक क्षमता में विकास के लिये प्रेरित किया।
जिला शिक्षा केन्द्र की ओर से जिला परियेाजना समन्वयक श्री प्रेमनारायण तिवारी, एपीसी सुबरण सिंह राजपूत, प्रतिभा गर्ग, प्रीति सिंह, रामभूषण अग्निहोत्री सहित सभी बीआरसीसी, बीएसी एवं जनशिक्षकों नें शालाओं में पहुचकर सतत निरीक्षण किया।
डीपीसी प्रेम नारायण तिवारी नें बताया कि राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार एफएलएन गतिविधियों को शालाओं में व्यवस्थित संचालित करते हुये द्वितीय चरण में सफलतम एफएलएन मेले के आयोजन करनें से छात्रों एवं शिक्षकों में शैक्षणिक वातावरण निर्माण के प्रति आत्मविश्वास बढ़ा है। इसका सीधा असर जिले में शालाओं को निपुण बनानें में दर्शित होगा।


