• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर श्री तिवारी ने जनसुनवाई में सुनीं 145 आवेदकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिये त्‍वरित निराकरण के निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
December 30, 2025
in कटनी
0
कलेक्टर श्री तिवारी ने जनसुनवाई में सुनीं 145 आवेदकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिये त्‍वरित निराकरण के निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी  कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में 145 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्‍वरित निराकरण के निर्देश दिये।

          इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्र,  संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल, एस डी एम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर  विंकी सिंहमारे उइके, प्रदीप कुमार मिश्रा सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे।

पेंशन और जीपीएफ की राशि दिलायें

          जनसुनवाई के दौरान रीतू बर्मन ने अपनी शिकायत में बताया कि मेरी मां सावित्री देवी प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र बाकल में एएनएम के रूप में कार्यरत थी। वर्ष 2016 में वे सेवानिवृत्‍त हो चुकी है। परंतु अभी तक पेंशन की राशि और जीपीएफ की राशि उन्‍हें प्राप्‍त नहीं हुई है। इस संबंध में शिकायत करने और सीएमएचओ ऑफिस के चक्‍कर लगाने के बावजूद मेरी समस्‍या का निराकरण नहीं हो पाया है। इस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने सीएमएचओ को निश्चित समय-सीमा में कार्यवाही कर शिकायत का निराकरण करने के निर्देश दिये।

समग्र आईडी पुन: रिकवर करायें

ग्राम पंचायत बांध निवासी महेश प्रसाद ने आवेदन देते हुये बताया कि मेरी समग्र आईडी समग्र पोर्टल से हट गई है। इस वजह से मुझे राशन एवं विकलांग पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। मेरी समग्र परिवार आईडी रिकवर करवा दीजिये ताकि मुझे राशन और पेंशन योजना का लाभ मिल सके।

बिजली का बिल माफ करायें

जनसुनवाई में ग्राम बदेरा तहसील विजयराघवगढ़ निवासी बालस्‍वरूप सिंह पिता मंगल प्रसाद ने अपनी शिकायत में बताया कि बिजली बिल सर्विस क्रमांक 151603573 का कनेक्‍शन मेरे नाम पर है। जिसका बिजली बिल मेरे खपत से अधिक आया है। जिसे चुकाने में मैं असमर्थ हूँ। इस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने विद्युत विभाग को शिकायत का निराकरण करने के निर्देश दिये।

भूमि का पट्टा दिलायें

          जनसुनवाई के दौरान प्रेमनगर निवासी नरेश चौधरी पिता जिया लाल चौधरी ने आवेदन देते हुये बताया कि मैं वर्ष 2005 से प्रेमनगर स्थित भूमि आईडी क्रमांक 1002052889  पर काबिज हूँ। साथ ही मैं नियमित रूप से टैक्‍स का भुगतान करता हूँ। परंतु, नगर निगम के कई बार चक्‍कर लगाने के बावजूद मुझे इस भूमि का पट्टा अब तक प्रदान नहीं किया गया है। इस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने नगर निगम कटनी और एसडीएम कटनी को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पर्यावरण नियमों के उल्‍लंघन पर दो राइस मिल बंद  कलेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश पर हुई कार्यवाही

पर्यावरण नियमों के उल्‍लंघन पर दो राइस मिल बंद कलेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश पर हुई कार्यवाही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d