कटनी में सर्दी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह कटनी रेलवे स्टेशन पर घना कोहरा छाया रहा, जिससे पूरा स्टेशन धुंध की चादर में लिपटा नजर आया। ठंड इतनी ज्यादा थी कि यात्रियों को अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।
सुबह के समय दृश्यता काफी कम रही, जिसके कारण ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा। प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्री ठिठुरते नजर आए, वहीं कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। कोहरे और बढ़ती ठंड के चलते यात्रियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है, साथ ही सुबह-शाम कोहरे की संभावना बनी रहेगी। ऐसे में यात्रियों को सतर्क रहने और यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
👉 कटनी रेलवे स्टेशन पर छाए घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के हालात VIDEO में देखें।


