• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

हॉकी टर्फ मैदान पहुंच एसपी साईं कृष्णा एस थोटा ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले एवं राष्ट्र का नाम रोशन करने के लिए किया प्रेरित…

by Manish Gautam Chiefeditor
December 27, 2025
in नर्मदापुरम
0
हॉकी टर्फ मैदान पहुंच एसपी साईं कृष्णा एस थोटा ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले एवं राष्ट्र का नाम रोशन करने के लिए किया प्रेरित…
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। जिला मुख्यालय स्थित हॉकी टर्फ मैदान पर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा ने पहुंचकर खिलाड़ियों एवं खेल विभाग के स्टाफ से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उन्हें खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले एवं राष्ट्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक श्री थोटा ने कहा कि खिलाड़ी निरंतर अभ्यास, अनुशासन एवं समर्पण के माध्यम से राष्ट्रीय प्रतिभा बन सकते हैं। उन्होंने खेल सुविधाओं का अवलोकन करते हुए हॉकी का रोमांचक मुकाबला भी देखा, जिसमें हॉकी फीडर सेंटर नर्मदापुरम एवं हॉकी फीडर सेंटर इटारसी की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में नर्मदापुरम की टीम विजेता रही, जबकि इटारसी की टीम उपविजेता रही। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कबड्डी खिलाड़ियों का भी कौशल देखा और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने खेल विभाग के प्रशिक्षकों एवं समन्वयकों से परिचय प्राप्त कर उनकी योग्यताओं की जानकारी ली। साथ ही जिला खेल अधिकारी उमा पटेल से विभाग की वर्तमान एवं आगामी खेल योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
पुलिस अधीक्षक के मैदान पर पहुंचने से खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा उन्होंने इसे प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर इटारसी गांधी स्टेडियम हॉकी फीडर सेंटर के प्रशिक्षक दीप सिंह, हॉकी कोच ग्रेड-वन जय सिंह भदोरिया,हैंडबॉल कोच ऑस्कर मोजिस, कराते कोच रोशनी सोनकर,कबड्डी कोच पवन जाट सहित विकासखंड समन्वयक महेंद्र पचलानिया,आरती शर्मा, देवेंद्र उरहा,चंदा मिश्रा, प्रीतम पुर्विया, नारायण बावरिया, सुषमा अहिरवार एवं अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक को यह भी अवगत कराया गया कि नर्मदापुरम में खेलो एमपी अंतर्गत चेस एवं ताइक्वांडो की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रस्तावित है। पुलिस अधीक्षक श्री थोटा ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं का आयोजन बेहतर ढंग से किया जाएगा, ताकि नर्मदापुरम का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित हो सके।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*जिला आयुष अधिकारी डॉ.यावतकर ने किया आयुष विंग पंचकर्म सेंटर एवं औषधालय का आकस्मिक निरीक्षण*

*जिला आयुष अधिकारी डॉ.यावतकर ने किया आयुष विंग पंचकर्म सेंटर एवं औषधालय का आकस्मिक निरीक्षण*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d