MPNEWSCAST
जेपीवी डीएवी विद्यालय में डी .ए.वी प्रबंधन समिति द्वारा द्विदिवसीय
कार्य शालाओं का आयोजन हुआ lयह आयोजन मध्य प्रदेश क्षेत्रीय जोन के निदेशक एवं विद्यालय प्राचार्य श्री एस. के सिन्हा जी की अध्यक्षता एवं डी ए वी कोटेश्वर प्राचार्य श्री सिवेंद्र श्रीवास्तव , डी ए वी नरसिंहगढ़ प्राचार्य श्री राजेंद्र कुमवंशी , डी ए वी विद्यालय कैमोर प्राचार्य श्री जी के उदगाता जी की
उपस्थिति में पूर्ण हुआ क्षेत्रीय निदेशक महोदय एवं अन्य विद्यालयों के प्राचार्य द्वारा
दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। अपने उद्बोधन में उन्होंने कार्यशालाओं के महत्व पर प्रकाश डाला एवं उन्हें शिक्षकों के पठन-पाठन की कौशल विधि हेतु अत्यंत उपयोगी बताया l विद्यालय में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक – शिक्षिकाओं हेतु प्राथमिक ,माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर पर विज्ञान , सामाजिक विज्ञान , हिन्दी ,कंप्यूटर एवं गणित विषय की कार्यशाला आयोजित हुई । विषय विशेषज्ञों ने शिक्षण पद्यति में नवीन तकनीकि के प्रयोग विषय पर शिक्षक शिक्षिकाओं को विभिन्न जानकारियों से अवगत कराया तथा उन्हें शिक्षण में प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया ।इन कार्यशालाओं में विषय विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विद्यालय से आए शिक्षक शिक्षकों को कुशल शिक्षण विधि की नवीन विधियों एवं भिन्न गतिविधियों का शिक्षण में प्रयोग सिखाया गया साथ ही सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपनी पठन-पाठन से संबंधित समस्याओं एवं उनके सुझावों को साझा किया l इस प्रकार मेल- जोल सत्र के साथ प्राचार्य महोदय द्वारा सभी
प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण करते हुए कार्यशालाओं की समाप्ति हुई l


