• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*महापौर ने वंशस्वरूप वार्ड में चल रहे विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण*

by Manish Gautam Chiefeditor
December 26, 2025
in कटनी
0
*महापौर ने वंशस्वरूप वार्ड में चल रहे विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*द्वारका सिटी क्षेत्र में रोड निर्माण एवं नाला कवरिंग कार्य का लिया जायज़ा*

*जर्जर सड़क से मिली राहत, स्थानीय नागरिकों ने जताई प्रसन्नता*

कटनी  नगर में नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा शुक्रवार 26 दिसंबर को वंशस्वरूप वार्ड अंतर्गत द्वारका सिटी क्षेत्र में चल रहे रोड निर्माण एवं नाला कवरिंग कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं उपयोग में लाई जा रही सामग्री का बारीकी से अवलोकन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सुमित्रा रावत की भी उपस्थिति रही।

निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती सूरी ने बताया कि द्वारका सिटी क्षेत्र की सड़क काफी लंबे समय से अत्यंत जर्जर अवस्था में थी, जिससे स्थानीय नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब सड़क निर्माण एवं नाला कवरिंग कार्य पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्यों के पूर्ण होने पर नगर निगम एवं महापौर के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार भी जताया।

महापौर श्रीमती सूरी ने रोड निर्माण एवं नाला कवरिंग कार्य की गुणवत्ता को संतोषजनक पाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गुणवत्तापूर्ण कार्य ही नगर विकास की पहचान है और इसी प्रकार की कार्यशैली आगे भी अपेक्षित है।

निरीक्षण के दौरान महापौर द्वारा सौंदर्यीकरण एवं नागरिक सुविधा की दृष्टि से सड़क के किनारे पेवर ब्लॉक लगाए जाने के निर्देश संबंधित उपयंत्री को दिए गए, जिससे क्षेत्र की सुंदरता के साथ-साथ आवागमन भी अधिक सुगम हो सके। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नगर निगम द्वारा कराए जा रहे सभी विकास कार्य पारदर्शी एवं नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप हैं। नगर में विकास कार्यों की सतत निगरानी की जा रही है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे।

इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्वश्री सुरेंद्र गुप्ता, जयनारायण निषाद, पार्षद शकुंतला सोनी, प्रभा गुप्ता, पूर्व पार्षद शिल्पी सोनी, डब्बू रजक, कमलेश चौधरी, उपयंत्री संजय मिश्रा, यश भारत ब्यूरो चीफ आशीष सोनी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*जे. पी. वी डी. ए. वी. विद्यालय मे हुआ डी. ए .वी कार्यशालाओं का आयोजन*-

*जे. पी. वी डी. ए. वी. विद्यालय मे हुआ डी. ए .वी कार्यशालाओं का आयोजन*-

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d