नेगाईं में 500 मीटर और नाली अभी तक नही बनी
सिलौंडी: सिलौंडी से बीजापुरी रोड के अंतर्गत ग्राम पंचायत नैगई में श्री सुनील साहू के घर से लेकर माध्यमिक शाला नैगई के बीच में लगभग 500 मी की सड़क निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है यह अधूरा मार्ग होने से आम जनता लगातार परेशान हो रही है ।
सिलौंडी से बिजापुरी मार्ग का निर्माण कार्य 2016 में शुरू हुआ था जिसमें 24 किलोमीटर की रोड लागत 15 करोड़ में टेंडर हुआ था ।
ठेकेदार ने नेगई में लगभग 500 मीटर रोड और नाली निर्माण कार्य अभी नहीं पूरा नही किया है जिसके कारण ग्रामीण बहुत दिक्कत में जीवन का निर्वाह कर रहे है । लोगों ने मांग किया है कि
पीडब्ल्यूडी विभाग के माध्यम से जल्द से जल्द रोड का निर्माण कराया जाए ताकि आम जनता को इस रोड का आम जनता को लाभ मिल सके ।
ग्राम के
बसंत लाल साहू, प्रशांत राय शुभम् साहू सुभाष साहू अभिषेक राय गौरव दहिया,राम मिलन और सुनील साहू आदि रहे ।


