कटनी – गोदामों में अवैध रूप से भंडारित धान के भौतिक सत्यापन करने के संबंध में कलेक्टर आशीष तिवारी द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में बुधवार को संयुक्त जांच दल ने बुधवार को ग्राम देवरी टोला स्थित दीपक राइस मिल कि जांच की।
जांच के दौरान परिसर में लगभग 750 क्विंटल धान का भंडारण पाया गया। मौके पर भंडारित धान की निकासी पर 20 जनवरी तक रोक लगा कर संचालक दीपक फेरवानी को आवश्यक निर्देश दिये गये।
जांच में सहायक आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ल एवं जिला प्रबंधक नान देवेन्द्र तिवारी शामिल रहे।


