• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आज 24 दिसंबर 2025 बुधवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा

by Manish Gautam Chiefeditor
December 24, 2025
in ज्योतिष
0
आज 24 दिसंबर 2025 बुधवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज 24 दिसंबर 2025 बुधवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जो कि 01:11 पीएम तक जारी रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी।इस दिन सूर्य देव धनु राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करेंगे। आज चतुर्थी है। वार के हिसाब से आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान गणेश को समर्पित होता है। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है। इस दिन राहुकाल दोपहर 12:21 से दोपहर 01:38 बजे तक रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर होगा मकर उपरांत कुंभ राशि में। ऐसे में आज के दिन चंद्रमा दिन भर अनफा और शाम से सुनफा योग बनाएंगे। जबकि सूर्य से दूसरे भाव में बुध के रहने से वाशी योग भी बनेगा। साथ ही गुरु और और चंद्रमा के बीच नवम पंचम योग भी बनेगा। और इन सबके साथ ही आज धनिष्ठा नक्षत्र के संयोग में हर्षण योग का भी संयोग बनेगा। जिससे भगवान गणेशजी की कृपा से मिथुन, कर्क, सिंह, मकर, कन्या और वृश्चिक राशियों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इन राशियों के सपने अचानक पूरा हो सकते हैं। बेहद भाग्यशाली होगा और कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे और व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी। कारोबार में सही निर्णयों से लाभ होगा और नौकरी में आय के नए स्रोत सामने आते जाएंगे। सांसारिक सुख के साधन बढ़ेंगे और लाभ कमाने के सुनहरे अवसर मिलेंगे। धन-धान्य में वृद्धि होगी और प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद दूर होंगे। धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा।*

*डॉ.चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज बुधवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….*

*मेष* – पॉजिटिव – आज कुछ चुनौतियां आएंगी, परंतु आप उनका समाधान भी निकाल लेंगे। इस कारण आप अपने अंदर भरपूर ऊर्जा व आत्मविश्वास महसूस करेंगे। घर की किसी समस्या को सुलझाने का यह उचित समय है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्य बनेगा। किसी पुरानी समस्या के समाधान से मन शांत रहेगा। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सही समय है।
नेगेटिव – किसी मित्र से संबंधित कोई पुराना मसला फिर से उठ सकता है। शांतिपूर्ण तरीके से व्यवहार करना ज्यादा उचित रहेगा। अन्यथा तनाव के अलावा और कुछ हासिल होने वाला नहीं है। शॉपिंग करते समय अपने बजट का ध्यान जरूर रखें। दूसरों की राय को भी महत्व दें।
करियर – कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में कोई बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है। पेमेंट मिलने संबंधी कार्य अभी सफल नहीं होंगे, जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी। धैर्य और संयम बनाकर रखें।
लव – पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्यपूर्ण व्यवहार बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखना जरूरी है।
हेल्थ – वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। गिरने अथवा चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। कोई भी जोखिम लेने से परहेज करें।
*लकी रंग: लाल, लकी नंबर: 9*

*वृषभ* – पॉजिटिव – आज दिनचर्या बहुत व्यस्त रहेगी। आप कई तरह की गतिविधियों में उलझे रहेंगे। हालांकि किसी भी परिस्थिति में आप अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आज आपके प्रयासों से हल हो सकते हैं, इसलिए प्रयत्नशील रहें। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी।
नेगेटिव – अपनी तथा परिवार संबंधी सुख-सुविधाओं पर अधिक खर्च करते समय अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें। छोटी-छोटी बातों पर आहत होने जैसे स्वभाव को सुधारें और परेशानियों का हल निकालने का प्रयास करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें।
करियर – दूरदराज के क्षेत्रों से व्यवसायिक गतिविधियों को करते समय सावधानी बरतें, आपके साथ धोखा होने की आशंका है। कार्य क्षेत्र में कर्मचारियों पर बहुत अधिक विश्वास न करके सभी गतिविधियों में अपनी उपस्थिति जरूर रखें। किसी भी तरह का बड़ा जोखिम लेने से अभी परहेज रखें।
लव – पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने के अवसर बनेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा।
हेल्थ – दिमागी काम करने की वजह से सिर में भारीपन और थकान महसूस हो सकती है। कुछ समय मनोरंजक गतिविधियों में भी जरूर लगाएं। पर्याप्त विश्राम आवश्यक है।
*लकी रंग: सफेद, लकी नंबर: 2*

*मिथुन* – पॉजिटिव – दिन की शुरुआत बहुत सुखद रहेगी। आप प्रसन्नता और मेहनत से अपने बहुत से महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में सफल भी रहेंगे। भूमि संबंधी लाभ होने का उत्तम योग बन रहा है। किसी धार्मिक स्थल पर भी जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार के साथ आनंदमय समय व्यतीत होगा। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।
नेगेटिव – कोर्ट केस व राजकीय मामले उलझ सकते हैं। बेहतर होगा कि आज इन्हें टाल दें। अपने बजट को अपनी आवश्यकता के अनुसार सीमित और संतुलित रखना बहुत आवश्यक है। संतान की गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखें। अज्ञात भय से परेशान न हों।
करियर – व्यवसाय में कामकाज को लेकर कोई महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती है। व्यस्तता बनी रहेगी। इसलिए व्यवसायिक स्थल पर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। नौकरी पेशा लोगों पर अत्यधिक कार्यभार की वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
लव – घर के वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग व आशीर्वाद आपके गृहस्थ जीवन को सुखमय बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। संबंधों में विश्वास बढ़ेगा।
हेल्थ – वर्तमान मौसम की वजह से किसी प्रकार का संक्रमण हो सकता है। ज्यादा भीड़-भाड़ और प्रदूषण जैसे स्थान पर जाने से परहेज करें। रोग प्रतिरोधक क्षमता पर ध्यान दें।
*लकी रंग: आसमानी, लकी नंबर: 1*

*कर्क* – पॉजिटिव – कुछ समय अपने मन मुताबिक गतिविधियों में तथा प्रकृति के सानिध्य में अवश्य व्यतीत करें, इससे आपको नई ऊर्जा की अनुभूति होगी। साथ ही कलात्मक व रचनात्मक संबंधी कार्यों में भी आपका रुझान बना रहेगा। मित्रों के साथ मुलाकात से खुशी मिलेगी। मानसिक शांति बनी रहेगी।
नेगेटिव – अपने खर्चे सीमित रखें। कुछ समय आत्मचिंतन में जरूर लगाएँ। आपकी ही किसी जिद की वजह से मामा पक्ष के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। वाद-विवाद से बचें।
करियर – कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों तथा स्टाफ का भरपूर सहयोग बना रहेगा साथ ही मन मुताबिक तरीके से काम बनते जाएँगे। किसी नए काम को शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। परंतु रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी अधिक भरोसा और विश्वास न करें। ऑफिस में चल रही समस्या आज हल हो जाएगी।
लव – जीवन साथी के साथ किसी प्रकार का भी मतभेद न उत्पन्न होने दें। क्योंकि इससे घर की व्यवस्था प्रभावित होगी। प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएँगी। संबंधों में मजबूती रहेगी।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। गलत खानपान की वजह से गैस व पेट में एसिड बनने जैसी दिक्कत महसूस करेंगे। योग करें और हल्का खानपान रखें। स्वस्थ रहने पर ध्यान दें।
*लकी रंग: हरा, लकी नंबर: 4*

*सिंह* – पॉजिटिव – उत्तम ग्रह स्थिति बनी हुई है। आज जिस काम में हाथ डालेंगे वह काम सुचारू रूप से संपन्न हो जाएगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग को अपने किसी प्रोजेक्ट में उचित सफलता मिलेगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा।
नेगेटिव – वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन की अवहेलना न करें। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में बिल्कुल न आएँ। पैसा उधार देने से पहले सोच विचार अवश्य कर लें। तर्क से काम लें।
करियर – व्यवसाय में इस समय बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा और चुनौतियां रहेंगी, इसलिए एक निश्चित रणनीति बनाकर काम करें। साझेदारी के व्यवसाय में पार्टनर के साथ संबंधों में कटुता न आने दें। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
लव – जीवनसाथी तथा परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करने में मनोरंजक और खुशनुमा समय व्यतीत होगा। एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करना आपसी संबंधों को मधुर बनाएगा। पारिवारिक एकजुटता रहेगी।
हेल्थ – नसों में दर्द व खिंचाव जैसी स्थिति महसूस रहेगी। योग तथा व्यायाम पर भी अधिक समय व्यतीत करें। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहें।
*लकी रंग: बादामी, लकी नंबर: 9*

*कन्या* – पॉजिटिव – आज अधिकतम समय अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों में ही व्यतीत हो जाएगा। यदि प्रॉपर्टी आदि का कोई कार्य रुका हुआ है, तो आज उससे संबंधित गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में भी आपका रुझान बढ़ेगा। जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। महत्वपूर्ण लोगों से लाभ मिलेगा।
नेगेटिव – समय अनुसार अपने स्वभाव में बदलाव लाएँ। अत्यधिक आत्मविश्वास (ओवर कॉन्फिडेंस) और अहंकार (ईगो) आपके लिए नुकसानदायक रहेंगे। फिजूलखर्ची से परहेज करें तथा बजट का ध्यान रखें। महिलाएं छोटी-छोटी बातों में तनाव लेने की वजह से अपना स्वास्थ्य प्रभावित कर लेंगी। शांत रहें।
करियर – कामकाज में कुछ चुनौतियां सामने आएँगी। मीडिया तथा विज्ञापन संबंधी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को बहुत अधिक संभालकर रखें। किसी भी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करना उचित नहीं है। मेहनत का फल मिलेगा।
लव – परिवारजनों के साथ मनोरंजन और मौज मस्ती में उचित समय व्यतीत होगा। आपसी संबंधों में भी गहराई आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम का माहौल रहेगा।
हेल्थ – मौसम में परिवर्तन की वजह से कुछ आलस व ऊर्जा में कमी महसूस कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें। पौष्टिक आहार लें और विश्राम करें।
*लकी रंग: ऑरेंज, लकी नंबर: 5*

*तुला* – पॉजिटिव – यदि कोई सरकारी मामला अटका हुआ है तो आज किसी सरकारी सेवारत व्यक्ति की मदद से हल भी हो सकता है। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से आपको मानसिक शांति और सुकून मिलेगा। विदेश जाने के लिए प्रयत्नशील लोगों को कोई उम्मीद नजर आएगी। भाग्य का सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव – जमीन जायदाद संबंधी कोई दिक्कत चल रही है, तो यह समय बहुत सूझबूझ से व्यतीत करने का है। अपनी योजनाओं पर पूरी तरह से विचार करके ही उन पर कार्य करें। क्रोध और अहंकार (ईगो) की वजह से स्थिति बिगड़ सकती हैं। गुस्से पर काबू रखें।
करियर – नवीन कार्यप्रणाली संबंधी योजनाएं बनेंगी और सफल भी होंगी। दैनिक आय में कुछ इजाफा होगा। परंतु सहकर्मियों की वजह से कुछ चिंता जैसी स्थिति भी बनेगी। कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर संबंधी शुभ समाचार आ सकता है। मेहनत का फल मिलेगा।
लव – पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर में बेहतर व्यवस्था बनाकर रखेंगे। प्रेम पार्टनर के साथ मुलाकात का मौका मिल सकता है। रिश्तों में मिठास रहेगी।
हेल्थ – कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना बहुत जरूरी है। अपनी क्षमता से ज्यादा कार्यभार न लें। योग तथा मेडिटेशन अवश्य करें। शरीर को आराम दें।
*लकी रंग: केसरिया, लकी नंबर: 6*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव – आपके अधिकतर काम नियत समय पर पूरे होते जाएँगे तथा सुकून से आप अपनी दिनचर्या व्यतीत करेंगे। कोई भी काम करने से पहले उसके बारे में गहराई से छानबीन अवश्य करें। इससे आपको उत्तम परिणाम मिलेंगे। आत्मचिंतन करने से अपनी ही उलझी हुई समस्याओं का समाधान मिलेगा। मानसिक शांति मिलेगी।
नेगेटिव – अधिक कार्यभार की वजह से दिनचर्या व्यवस्थित रखें और थकान और चिड़चिड़ापन हावी न होने दें। व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चों की अधिकता भी बनी रहेगी। जिसकी वजह से बजट गड़बड़ा सकता है। इस समय किसी भी प्रकार के धन संबंधी लेनदेन से दूर रहें। व्यवहार में नम्रता रखें।
करियर – कार्यक्षेत्र की आंतरिक गतिविधियों पर उचित निगरानी रखना जरूरी है। वरना किसी कर्मचारी की वजह से नुकसान भी हो सकता है। उच्च अधिकारियों तथा सम्मानित लोगों से संपर्क बनाकर रखना आपके व्यवसाय के लिए फायदेमंद रहेगा। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेंगी।
लव – विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।
हेल्थ – किसी भी तरह का जोखिम न लें तथा वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाएँ। गिरने या चोट लगने से शारीरिक समस्या बढ़ सकती है। सुरक्षित रहें। नियमित जाँच कराएँ।
*लकी रंग: ऑरेंज, लकी नंबर: 8*

*धनु* – पॉजिटिव – अनुशासित तथा संतुलित रहें, साथ ही रोजमर्रा की दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने का भी प्रयास करें। इस वजह से कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी आपको आसानी होगी। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करना उनके मनोबल को बनाएगा। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। सकारात्मकता बनी रहेगी।
नेगेटिव – व्यर्थ की गतिविधियों और क्रियाकलापों में समय नष्ट न करें। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के सानिध्य में आपको कई जानकारियां मिलेंगी। मन में अशांति और तनाव जैसी स्थिति रह सकती है। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी व्यतीत करें और ध्यान (मेडिटेशन) पर भी ध्यान दें।
करियर – व्यवसाय में थकान की वजह से आलस बिल्कुल न करें। यह समय बहुत अधिक मेहनत करने का है। कंप्यूटर तथा मीडिया से जुड़े व्यवसाय में नए अवसर सामने आएँगे। ऑफिस में चल रही राजनीति से अपने आपको अलग रखें। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
लव – पति-पत्नी के बीच सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखें। रिश्तों में गहराई आएगी। जीवनसाथी का समर्थन मिलेगा।
हेल्थ – प्रदूषण तथा ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें। त्वचा संबंधी एलर्जी रह सकती है। स्वच्छता का ध्यान रखें। बाहरी खाने से बचें।
लकी रंग: पीला, लकी नंबर: 5

*मकर* – पॉजिटिव – कुछ समय आत्मचिंतन अथवा आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करने से आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी कोई विवाद सुलझ सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
नेगेटिव – बच्चों को ज्यादा ढील न दें। अन्यथा परेशानी उत्पन्न हो सकती है और कुछ लोगों के मध्य अपमानित भी होना पड़ सकता है। पैसा आने से पहले जाने का रास्ता भी तैयार रहेगा इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। अनावश्यक खर्चों से बचें।
करियर – कोई टारगेट पूरा होने से आय की स्थिति में सुधार आएगा, साथ ही तरक्की के रास्ते बनेंगे। मीडिया व कंप्यूटर से जुड़े व्यवसायों में लाभदायक स्थितियां बनेंगी। प्रॉपर्टी संबंधी कोई महत्वपूर्ण डील भी संभव है। मेहनत रंग लाएगी।
लव – पारिवारिक वातावरण प्रसन्नतापूर्ण रहेगा। तथा सबके साथ मनोरंजन व शॉपिंग संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संबंधों में प्रेम रहेगा।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल न करें। समय पर अपना जाँच (चेकअप) आदि करवाते रहें। ऊर्जावान महसूस करेंगे। नियमित व्यायाम करें।
*लकी रंग: आसमानी, लकी नंबर: 8*

*कुंभ* – पॉजिटिव – पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का निदान मिलेगा और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान देना शुरू कर देंगे। किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ समाचार मिलने से भी मन में प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
नेगेटिव – अपनी इच्छा पूर्ति के लिए किसी भी तरह का जोखिम लेने से परहेज करें। ध्यान रखें कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में भावनाओं के आवेश में न आएँ। इससे परिस्थितियां बिगड़ सकती है और संबंधों में भी कटुता आ सकती है। धैर्य बनाए रखें। अहंकार से बचें।
करियर – बिजनेस की रुकावटें दूर होंगी। कार्यप्रणाली में नई तकनीक का प्रयोग करने से उचित सफलता मिलेगी। सिर्फ धैर्य और मेहनत की जरूरत है। किसी महत्वपूर्ण ऑफिशियल मीटिंग में भी आपको आमंत्रित किया जा सकता है, जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
लव – घर में सुखद माहौल रहेगा। जीवनसाथी को कुछ उपहार अवश्य दें, इससे प्रेम भाव बढ़ेगा। संबंधों में मिठास रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।
हेल्थ – किसी भी प्रकार का दुर्व्यसन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित रखें। नियमित दिनचर्या का पालन करें। स्वस्थ महसूस करेंगे।
*लकी रंग: हरा, लकी नंबर: 2*

*मीन* – पॉजिटिव – कोई भी निर्णय लेने में उचित सोच-विचार और सावधानी रखने से बहुत अनुकूल परिणाम मिलेंगे। घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह भी सहायक रहेगी। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव भरा वातावरण रहेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। मानसिक शांति मिलेगी।
नेगेटिव – सतर्क रहें और बिना कारण जाने किसी पर भी विश्वास न करें। किसी भी प्रकार की अनिर्णय की स्थिति में परिवार के अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों की सलाह लेना आपके लिए हितकर रहेगा। धैर्य और संयम रखना भी जरूरी है। भावनात्मक उतार-चढ़ाव से बचें।
करियर – कार्य क्षेत्र में संतुलित और अनुशासित वातावरण रखें। इससे सहयोगी तथा कर्मचारी लोग पूरी ऊर्जा से काम के प्रति अपना ध्यान दे पाएँगे। संगीत, साहित्य और कला संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
लव – अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से मुलाकात से पुरानी खुशनुमा यादें ताज़ा होंगी। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
हेल्थ – अत्यधिक तनाव और चिंता की वजह से आपका पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है। ज्यादा तनाव न लें तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें। योग और मेडिटेशन लाभदायक रहेंगे।
*लकी रंग: बादामी, लकी नंबर: 9*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित कार्यशाला मे कलेक्‍टर श्री तिवारी का संबोधन

सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित कार्यशाला मे कलेक्‍टर श्री तिवारी का संबोधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d