छिन्दवाड़ा/22 दिसंबर 2025/ जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के सभाकक्ष में आज पूर्व सैनिक सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया और पूर्व सैनिकों की शिकायतों और समस्याओं को सुना गया। सैनिक कल्याण अधिकारी व विंग कमांडर श्री देवेंद्र सिंह तोमर ने केंद्रीय सैनिक बोर्ड और राज्य सैनिक बोर्ड द्वारा दी जा रही विभिन्न सुविधाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि विवान्ता अस्पताल को पैनल में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है और पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के इलाज के लिए ईसीएचएस जबलपुर से एक मोबाइल एडहॉक टीम भी मासिक आधार पर आएगी। सम्मेलन का समापन चाय और जलपान के साथ हुआ।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


