• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्‍टर श्री तिवारी मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्‍तावित कटनी आगमन के मद्देनजर जरूरी तैयारियां करने समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
December 22, 2025
in कटनी
0
कलेक्‍टर श्री तिवारी  मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्‍तावित कटनी आगमन के मद्देनजर जरूरी तैयारियां करने  समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (22 दिसंबर) – कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने सोमवार को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में सीएम हेल्‍पलाइन शिकायतों, समय-सीमा पत्रों, समग्र ई-केवाईसी, लंबित पेंशन प्रकरणों एवं धान उपार्जन की समीक्षा की एवं अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये।

          इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर और अपर कलेक्‍टर श्री नीलांबर मिश्रा भी मौजूद रहे।

          समीक्षा के दौरान कलेक्‍टर श्री तिवारी ने तहसीलदारों को लंबे समय से लंबित नामांतरण एवं सीमांकन प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिये। कलेक्‍टर ने राजस्‍व अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीमांकन से संबंधित सीएम हेल्‍पलाइन शिकायतों में जिनका निराकरण बंदोबस्‍त की त्रुटि की वजह से संभव नहीं है। ऐसी शिकायतों को बंद कराने से पूर्व बंदोबस्‍त त्रुटि के प्रकरण दर्ज करें।

कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को ई-अटेंडेंस न लगाने वाले शिक्षकों का वेतन काटने के निर्देश दिेये। बैठक के दौरान कलेक्‍टर ने लंबित पेंशन प्रकरणों एवं नगर निगम के भूमि आवंटन प्रस्‍तावों की भी समीक्षा की।

सीएम हेल्‍पलाइन की समीक्षा

          बैठक के दौरान कलेक्‍टर श्री तिवारी ने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग, जल संसाधन विभाग, स्‍कूल शिक्षा, वन, राजस्‍व, कृषि, सहकारिता, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कुटीर ग्रामोद्योग, सामाजिक न्‍याय, ऊर्जा विभाग में लंबित सीएम हेल्‍पलाइन शिकायतों की समीक्षा की। उन्‍होंने सभी विभागों को क्‍वालिटेटिव एनालिसिस कर लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने राजस्‍व विभाग के अंतर्गत लंबित शिकायतों की तहसीलवार समीक्षा करते हुये अधिकारियों को पूरी गंभीरता के साथ शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए।

मुख्‍यमंत्री के प्रस्‍तावित आगमन हेतु तैयारियों के दिये निर्देश

          कलेक्‍टर ने मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 27 दिसंबर के प्रस्‍तावित कटनी आगमन के संबंध में सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने हेलीपैड, पार्किंग, कार्यक्रम स्‍थल आदि की सुदृढ़ व्‍यवस्‍था करने अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्‍होंने कार्यक्रम के दौरान आवश्‍यकतानुसार पटवारी एवं आरआई की ड्यूटी लगाये जाने के भी निर्देश दिए।

          कलेक्‍टर ने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ डॉक्‍टरों को बुलाकर वृहद हेल्‍थ कैंप का आयोजन करने के संबंध में निर्देश दिये। साथ कलेक्‍टर श्री तिवारी ने शिक्षा, कृषि, जनजाति, महिला एवं बाल विकास, पशुपालन विभाग और एमएसएमई विभाग को कार्यक्रम स्‍थल पर भव्‍य प्रदर्शनी लगाने हेतु भी निर्देशित किया।

समग्र ई-केवाईसी की समीक्षा

समीक्षा के कलेक्‍टर ने दौरान समग्र ई-केवाईसी करने के मामले में जनपद पंचायत बहोरीबंद व नगर परिषद बरही द्वारा पिछले एक सप्‍ताह में कम प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुये ई-केवाईसी कार्य में गति लाने के निर्देश दिये।

कार्ययोजना बनाकर बनायें आयुष्‍मान कार्ड

          बैठक के दौरान बताया गया कि पिछले एक सप्‍ताह में जिले में 1 हजार 552 अपार आईडी बनाई गई है। इसी प्रकार सीएमएचओ डॉ. राजसिंह ठाकुर ने जानकारी दी कि जिले में पिछले एक सप्‍ताह में लगभग 700 आयुष्मान कार्ड बनाये गये हैं। जिस पर           कलेक्‍टर श्री तिवारी ने सीएमचओ को कार्ययोजना बनाकर जिले में आयुष्‍मान कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।

उपार्जन की समीक्षा

उपार्जन की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में उपार्जन का कार्य सतत रूप से किया जा रहा है। अब तक शासन द्वारा 250 करोड़ रूपये के ईपीओ जेनरेट किये जा चुके हैं। वहीं जिले के किसानों को अब तक 179 करोड़ रूपये का भुगतान भी किया जा चुका है। कलेक्‍टर ने आगामी उपार्जन को देखते हुये आवश्‍यकता पड़ने पर कांटों की संख्‍याा बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्‍होंने सिकमी किसानों का भी शीघ्र सत्‍यापन करने अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक में ये रहे उपस्थित

          बैठक के दौरान संयुक्‍त कलेक्‍टर जितेन्‍द्र पटेल, सभी डिप्‍टी कलेक्‍टर, सभी एसडीएम, जिला पंजीयक पंकज कोरी, जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम,  जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विमल चौरसिया, जिला रोजगार अधिकारी डीके पासी, जिला पेंशन अधिकारी नीतू गुप्ता, जिला खनिज अधिकारी रत्‍नेश दीक्षित, महाप्रबंधक ज्‍योति सिंह चौहान, जिला आपूर्ति अधिकारी सज्‍जन सिंह परिहार, सिविज सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा, सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 अंतर्गत योजनाओं एवं कार्यक्रमों के लिए 5 वर्षों की निरंतरता की स्वीकृति मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय

सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 अंतर्गत योजनाओं एवं कार्यक्रमों के लिए 5 वर्षों की निरंतरता की स्वीकृति मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d