कटनी कृषि विज्ञान केंद्र कटनी में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद(आईसीएआर) नई दिल्ली के निर्देशानुसार 16 से 31 दिसंबर 2025 के दौरान स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन और कृषकों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना है।. कृषि विज्ञान केंद्र कटनी में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ संजय वैशंपायन के मार्गदर्शन में स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ प्रारंभ की गई। इस अवसर पर केंद्र के समस्त वैज्ञानिकों डॉ आर के मिश्रा, वैज्ञानिक (पशुपालन विज्ञान),डॉ यति राज खरे वैज्ञानिक (कृषि विस्तार)डॉ शशि गौर, वैज्ञानिक (खाद्य विज्ञान),डॉ अर्पिता श्रीवास्तव, वैज्ञानिक (पौध प्रजनन एवं आनुवांशिकी) ,डॉ आर पी बैन वैज्ञानिक (कृषि विस्तार),डॉ के पी द्विवेदी, वैज्ञानिक (कृषि वानिकी),श्री मति प्रियंका धुर्वे (कंप्यूटर विज्ञान),डॉ संदीप चंद्रवंशी वैज्ञानिक (मौसम विज्ञान), एवं कर्मचारियों तथा उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों ने स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने की शपथ ली।वक्ताओं ने अपने संबोधन में स्वच्छता को स्वस्थ जीवन की आधारशिला बताते हुए दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से सभी को व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान विभिन्न गतिविधियों के आयोजन की जानकारी दी गई। पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता हेतु कचरे से खाद , स्वच्छता जागरूकता दिवस, कार्यालय के अंदर एवं बाहर साफ सफाई, पौधारोपण सामाजिक सहभागिता, किसान दिवस, , सामुदायिक स्थान की साफ सफाई, स्कूलों में साफ सफाई को लेकर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आदि कार्य किए जाएंगे। स्वच्छता केवल एक पखवाड़े का औपचारिक कार्य नहीं है, बल्कि इसे हमें अपने स्थायी संस्कारों और आचरण में शामिल करना होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि एक स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र की नींव केवल स्वच्छ वातावरण पर ही टिकी हो सकती है, जिसकी शुरुआत हमें स्वयं के घर और कार्यस्थल से करनी चाहिए।
हरिशंकर बेन


