• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*“आपका सारथी कौन” — कटनी पुलिस की अनूठी पहल* *ऑटो में सफर अब सुरक्षित | QR कोड से दें सकेंगे आटो चालक का फीडबैक*

by Manish Gautam Chiefeditor
December 21, 2025
in कटनी
0
*“आपका सारथी कौन” — कटनी पुलिस की अनूठी पहल*  *ऑटो में सफर अब सुरक्षित | QR कोड से दें सकेंगे आटो चालक का फीडबैक*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं एवं रेल यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कटनी पुलिस द्वारा *“आपका सारथी कौन”* अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभिनव पहल कटनी जिले के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों कटनी, कटनी मुडवारा एवं कटनी साउथ पर प्रारंभ की गई है, जिसका उद्देश्य ऑटो रिक्शा यात्राओं को अधिक सुरक्षित, भरोसेमंद एवं पारदर्शी बनाना है।

इस अभियान के तहत जिले के समस्त ऑटो रिक्शा चालकों का डाटा संकलित कर उन्हें एक विशिष्ट चालक क्रमांक प्रदान किया जा रहा है, जिसे उनके वाहन क्रमांक से जोड़ा गया है। प्रत्येक ऑटो में QR कोड युक्त स्टीकर लगाए जा रहे हैं, जिससे यात्री चालक का नाम, मोबाइल नंबर एवं QR कोड स्कैन कर यात्री चालक का फीडबैक/शिकायत सीधे पुलिस को भेज सकेंगे।

अक्सर यह देखा गया है कि यात्रियों को यह जानकारी नहीं होती कि वे किस चालक के साथ यात्रा कर रहे हैं। कई बार यात्रा के दौरान बैग या अन्य सामान छूट जाने पर चालक की जानकारी के अभाव में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के समाधान एवं यात्रियों में सुरक्षा की भावना विकसित करने हेतु यह पहल की गई है।

*पहल की प्रमुख विशेषताएं* —

🔹 प्रत्येक ऑटो में स्टीकर, जिसमें चालक का नाम, मोबाइल नंबर, चालक क्रमांक एवं QR कोड अंकित रहेगा।
🔹 सभी चालक खाकी यूनिफॉर्म धारण करेंगे एवं बैच के रूप में अपना अलग यूनिक नंबर दिया गया है।
🔹 QR कोड स्कैन कर यात्री चालक का फीडबैक/शिकायत सीधे पुलिस को भेज सकेंगे।

यदि कोई चालक शराब के नशे में वाहन चलाता है, लापरवाही से ड्राइविंग करता है, अधिक किराया मांगता है अथवा यात्रियों से दुर्व्यवहार करता है, तो उसकी शिकायत QR कोड के माध्यम से सीधे कटनी पुलिस तक पहुंचेगी। शिकायत की जांच उपरांत संबंधित चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही, जो चालक ईमानदारी, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तथा जिनके विरुद्ध कोई शिकायत प्राप्त नहीं होगी, उन्हें कटनी पुलिस द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत भी किया जाएगा, ताकि सकारात्मक व्यवहार को प्रोत्साहन मिल सके।

इस अवसर पर चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित ड्राइविंग करने एवं यात्रियों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने की समझाइश भी दी गई।

कटनी पुलिस की यह पहल न केवल यात्रियों के लिए सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करेगी, बल्कि ऑटो चालकों में भी अनुशासन, पहचान एवं विश्वास की भावना को मजबूत करेगी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया, यातायात प्रभारी राहुल पाण्डेय, आरपीएफ, जीआरपी के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🔴 शाहडार के जंगलों में दहशत का साया जंगली जानवरों के डर से स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चे मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्राम खरहटा

🔴 शाहडार के जंगलों में दहशत का साया जंगली जानवरों के डर से स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चे मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्राम खरहटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d