छिंदवाड़ा जिले की राजनैतिक विभूति एवं पूर्व राज्यपाल (छत्तीसगढ़ व मणिपुर) सुश्री अनुसुईया उइके, एडवोकेट ठाकुर दौलत सिंह पटेल का संयुक्त रूप से नगर परिषद चाँद में आज टीचर्स वेलफेयर सोसायटी चाँद में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चाँद, शासकीय पी.एम.श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चाँद द्वारा नगर परिषद अध्यक्ष ठाकुर दानसिंह पटेल, उपाध्यक्ष ठाकुर देवेंद्र सिंह पटेल की अगुवाई में सार्वजनिक अभिनंदन समारोह सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम संचालक एवं राज्यपाल पुरुस्कृत शिक्षक श्री राकेश कुमार मालवीय ने बताया कि छिंदवाड़ा जिले के आदिवासी अंचल से सुश्री उइके द्वारा राज्यसभा व राज्यपाल जैसे संवैधानिक पदों को सुशोभित करने व आदिवासी समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने वाली एक सशक्त हस्ताक्षर व नेतृत्वकर्ता जिन्हें संघर्ष, सेवा और सामाजिक न्याय का पर्याय माना जाता है व वरिष्ठ समाजसेवी व सम्मानित राजनीतिज्ञ व अधिवक्ता ठाकुर दौलत सिंह पटेल का गरीब – शोषित और वंचित वर्गों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए आत्मीय अभिनंदन किया गया। अतिथियों का सर्वप्रथम स्काउट दल द्वारा सलामी के साथ बैंड दल ने अगुवाई की और मंच पर पहुंचते ही राष्ट्रीय गीत का गायन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र का पूजन कर और दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह को गति दी गई । उभरती गायिका सुश्री अनुरागिनी नामदेव ने “सरस्वती स्तुति “व “सुनो रे राम कहानी” गीतों से समा को बांध स्वर वंदना की गई।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


