विदिशा में लव मैरिज से नाराज़ परिवार ने 23 वर्षीय सविता कुशवाह का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया देखे VIDEO
मध्य प्रदेश – विदिशा में 23 वर्षीय सविता कुशवाह लापता हो गई। पुलिस ढूंढकर लाई तो उसने फैमिली संग जाने से मना कर दिया। वो बॉयफ्रेंड संजू मालवीय से शादी कर चुकी थी। फैमिली ने आटे से सविता का प्रतीक स्वरूप पुतला बनाया। उसे अर्थी पर लेटाया। गाजे–बाजे से अंतिम यात्रा निकाली। फिर सविता को मृत मानकर पुतले का अंतिम संस्कार कर दिया। भाई राजेश कुशवाह ने कहा– "हमने उसे लाड़ प्यार से पाला। उसकी हर इच्छा पूरी की। वो सबको छोड़कर चली गई। इसलिए हमने अपने अरमानों की अर्थी निकाली है"