कालापीपल(बब्लू जायसवाल)प्रदेश की मोहन यादव सरकार एवं डीजीपी कैलाश मकवाना ने जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करने के लिए पुलिस विभाग को सख्त निर्देश दे रखे हैं कि किसी भी प्रकार से अवैध धंधे व कारोबार अब नहीं चलेंगे,लेकिन डीजीपी श्री मकवाना’ के आदेश का पालन शायद शुजालपुर पुलिस नहीं करवा पा रही है तभी तो खुलेआम सट्टेबाजी का खेल शहर शहर में बेवकूफ होकर चल रहा है,खासकर शुजालपुर सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सट्टे का अवैध कारोबार जोर-शोर पर चल रहा है,सिटी बस स्टैंड पर तो सट्टा एजेंटों के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है,सब्ज़ी बाजार में भी अवैध तरीके से सट्टा चल रहा है,जिससे सब्ज़ी बाजार के लोगों में भय का वातावरण बना हुआ है,जिसके कारण शुजालपुर पुलिस पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं,इसी वजह से शहर के सटोरियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं,सटोरियों की वजह से पुलिस पर से विश्वास उठ रहा है।
इन जगहों पर चल रहा है सट्टा 1.विद्युत मंडल के पीछे 2. सब्जी बाजार 3.बस स्टैंड बाक़ी अन्य जगह शहर में खुलेआम सट्टेबाजी…।


