खेल महोत्सव के दूसरे दिन शतरंज और क्रिकेट मैचों का आयोजन हुआ। शतरंज में जूनियर बालिका वर्ग में असमा नाज़, प्रिंसी चौहान और परी साहू ने अपनी सूझबूझ का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में हर्षिता राय, नुज़हत नाज़ एवं प्रियांशी सहारे विजयी रहीं। मिनी बालक वर्ग में रूद्र श्री साहू, अर्व शर्मा और हर्षल बंसोड़ ने शीर्ष तीन स्थान प्राप्त किए।क्रिकेट में रोमांचक मुकाबले
क्रिकेट के जूनियर बालक वर्ग में जलधि हाउस और गिरी हाउस के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। 126 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए गिरी हाउस ने शानदार जीत दर्ज की। बल्लेबाज जिगर यादव ने सर्वाधिक 62 रन ठोके। मिनी वर्ग में 77 रनों के लक्ष्य को हासिल कर गिरी हाउस फिर विजेता बना। रूद्र दुबे ने अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जिताया।प्राइमरी में फ्रॉग रेस का हंसी-मजाक
प्राइमरी विभाग में नन्हें विद्यार्थियों ने मेंढक दौड़ में जमकर उछल-कूद मचाई, जो दर्शकों को खूब हंसाया।समस्त विजेता खिलाड़ियों को मैडल और प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


