रिपोर्टर सुरेश सेन
कटनी में हड़कंप : जिला पंचायत उपाध्यक्ष व माइनिंग कारोबारी के घर-खदान-होटल-ऑफिस खंगाल रहे 50 से अधिक अफसर, महिला अधिकारी भी शामिल
कटनी।। जिले की राजनीति और कारोबार जगत में मंगलवार तड़के उस समय भूचाल आ गया, जब आयकर विभाग ने भाजपा के दिग्गज नेता एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के समस्त ठिकानों पर एक साथ बड़ी छापेमारी शुरू की। कार्रवाई सुबह करीब 4 बजे प्रारंभ हुई, जो समाचार लिखे जाने तक जारी थी। इस हाई-प्रोफाइल रेड में भोपाल, जबलपुर और कटनी से आई आयकर विभाग की टीमों के 50 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी, जिनमें महिला अधिकारी भी शामिल हैं, जांच में जुटे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति और माइनिंग कारोबार से जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच को लेकर की जा रही है। अशोक विश्वकर्मा के साथ-साथ उनके भाई शंकरलाल विश्वकर्मा सहित अन्य भाइयों के निवास, कार्यालय, खदानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी एक साथ दबिश दी गई है।
कई स्थानों पर एक साथ कार्रवाई
आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ जालपा देवी वार्ड, गौतम मोहल्ला स्थित आवास व कार्यालयों, टिकरिया क्षेत्र की खदानों, अन्य माइनिंग ठिकानों, पानी की फैक्ट्री, तथा बरगवां स्थित होटल परिसर सहित कई स्थानों पर छापा मारा है। सभी ठिकानों पर दस्तावेज, बैंक लेन-देन, निवेश, संपत्ति संबंधी कागजात और डिजिटल रिकॉर्ड की गहन पड़ताल की जा रही है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
छापेमारी की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी ठिकानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों की आवाजाही और जांच प्रक्रिया को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। इस कार्रवाई को लेकर जिले में चर्चाओं का बाजार भी गर्म है, क्योंकि कुछ ही दिन पहले जिला पंचायत �


