सिलौंडी: भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी में सिलौंडी मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष बड़े भाई डॉक्टर प्रशांत राय जी को जिला मंत्री बनाने से पूरे सिलौंडी क्षेत्र में खुशी की लहर है ।
अनुसूची जाति मंडल के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बागरी ने गरीबों को मिष्ठान वितरित कर खुशियां मनाई।
डॉक्टर प्रशांत राय ने अपने साक्षियों के साथ मां वीरासन देवी मंदिर का दर्शन किया है इस दौरान सहकारिता प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक अनिल पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मोती हल्दकार,गणेश राय ,सहित कार्यकताओं की उपस्थिति रही ।


