कालापीपल(बब्लू जायसवाल)सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए बीते माह में कालापीपल पुलिस एक्शन मोड में नजर आई,पुलिस मुख्यालय भोपाल और हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे”विशेष चेकिंग अभियान”के तहत ने 104 वाहनों पर चालनी कार्यवाही की गई है,इस दौरान समन शुल्क के रूप में कुल 47200 रुपये की राशि वसूल की गई है,पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान और एएसपी घनश्याम मालवीय के निर्देशन में कालापीपल पुलिस के द्वारा विशेष अभियान 26/11/2025 से शुरू हुआं जो 10 दिसंबर तक चला,इसके तहत थाना प्रभारी मनोहर सिंह जगेत एवं उपनिरीक्षक रवि भंडारी और टीम पुलिस थाने ने हेलमेट,सीट बेल्ट,नंबर प्लेट,दो पहिया और चार पहिया वाहनों की जांच की गई,


