• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*माचागोरा कैचमेंट एरिया में दुर्लभ माइग्रेटरी पक्षियों की उपस्थिति* *छिंदवाड़ा जिले में वर्ड वॉचिंग एवं नेचर सफारी का सफल आयोजन*

by Manish Gautam Chiefeditor
December 14, 2025
in छिन्दवाडा
0
*माचागोरा कैचमेंट एरिया में दुर्लभ माइग्रेटरी पक्षियों की उपस्थिति* *छिंदवाड़ा जिले में वर्ड वॉचिंग एवं नेचर सफारी का सफल आयोजन*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिंदवाड़ा।
माचागोरा कैचमेंट एरिया जमुनिया (छोटा महादेव) में आयोजित बर्ड वॉक छिंदवाड़ा जिले में सार्वजनिक बर्ड वॉक कार्यक्रम रहा। इस अवसर को और भी ऐतिहासिक बनाते हुए इस क्षेत्र में पहली बार कई दुर्लभ एवं प्रवासी पक्षियों का अवलोकन दर्ज किया गया, जिसने माचागोरा कैचमेंट एरिया को अंतरराष्ट्रीय प्रवासी पक्षी मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण स्थान प्रदान किया है। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में अब तक कुल 55 प्रकार की पक्षी प्रजातियों की उपस्थिति दर्ज की जा चुकी है।

नेचर सफारी एवं अटावी वर्ल्ड फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में माचागोरा डेम के रमणीय कैचमेंट एरिया जमुनिया में वर्ड वॉचिंग एवं नेचर सफारी का सफल आयोजन किया गया। इस प्रकृति आधारित कार्यक्रम में शासकीय सेवक वेलफेयर सोसायटी छिंदवाड़ा एवं YHAI सतपुड़ा यूनिट छिंदवाड़ा के कुल 24 सदस्यों ने, सोसायटी के सचिव श्री हिमांशु जायसवाल के साथ, उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

रविवार प्रातः 06:00 बजे सभी प्रतिभागी एकत्रित होकर माचागोरा डेम के सुंदर कैचमेंट क्षेत्र जमुनिया पहुँचे, जहाँ सनराइज पॉइंट पर उगते सूर्य की लालिमा से सजी प्राकृतिक छटा ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अलौकिक दृश्य को देखकर सभी सदस्य रोमांचित हो उठे तथा सामूहिक छायाचित्र भी लिया गया। कड़ाके की ठंड के बीच चाय-बिस्कुट के साथ प्रकृति की गोद में बिताए गए ये क्षण सभी के लिए अविस्मरणीय रहे।

इसके पश्चात दल द्वारा छोटा महादेव जमुनिया स्थित प्राचीन मंदिर में दर्शन किए गए। वर्ड वॉचिंग के दौरान पक्षी विशेषज्ञ श्रीमती मनीषा परिहार (सतपुड़ा साइंस एजुकेशन एवं वेलफेयर सोसायटी) एवं गाइड श्री रोहित यादव द्वारा पक्षी अवलोकन की विधि, दूरबीन के सही उपयोग तथा पक्षियों के व्यवहार एवं संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

लगभग 1.5 किलोमीटर की वॉकिंग ट्रेल में कुल 36 प्रकार की पक्षी प्रजातियों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया गया। इस दौरान गार्गेनी (Garganey), कॉमन रिंग्ड प्लोवर (Common Ringed Plover), रेड क्रेस्टेड पोचार्ड (Red-crested Pochard), ओरिएंटल हनी बजर्ड (Oriental Honey Buzzard), रूडी शेलडक (Ruddy Shelduck) एवं ब्लू-थ्रोट (Bluethroat) जैसे दुर्लभ प्रवासी पक्षियों की प्रथम उपस्थिति दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त रेड स्टार्ट, ग्रे हेरन, परपल हेरन, रिवर टर्न, ब्लैक हेडेड आइबिस, ईग्रेट, स्टॉर्क-बिल्ड किंगफिशर, ब्लैक ड्रोंगो सहित अनेक आकर्षक पक्षियों को नजदीक से देखा गया। साथ ही बया पक्षी के सुंदर घोंसलों ने सभी का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम के दौरान श्री मोहित सूर्यवंशी द्वारा ड्रोन फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, पक्षी विविधता एवं कैचमेंट एरिया के मनोहारी दृश्यों को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से संकलित किया गया, जिससे माचागोरा कैचमेंट क्षेत्र की प्राकृतिक विरासत को व्यापक जन-सामान्य तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला।

इस वर्ड वॉचिंग एवं नेचर सफारी का मुख्य उद्देश्य वन्यजीवों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, पक्षी संरक्षण के लिए समाज को प्रेरित करना तथा बच्चों एवं युवाओं को नेचर एजुकेशन से जोड़ना रहा।

शासकीय सेवक वेलफेयर सोसायटी छिंदवाड़ा के अध्यक्ष श्री सतीश गोंडाने ने कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रकृति संरक्षण की भावना सशक्त होती है तथा समाज में पर्यावरण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है। उन्होंने इस ऐतिहासिक एवं सराहनीय प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पान किसान गुलाबचंद चौरसिया का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पान किसान गुलाबचंद चौरसिया का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d